सीधी पुलिस अधीक्षक की मासिक क्राइम मीटिंग

सीधी जबलपुर दर्पण ।
सीधी में आयोजित मासिक क्राइम मीटिंग — अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा एवं त्यौहारों की सुरक्षा व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश पुलिस अधीक्षक डॉ. रविन्द्र वर्मा की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक कार्यालय, सीधी में मासिक क्राइम मीटिंग आयोजित की गई।बैठक की शुरुआत जिले में विगत तीन वर्षों के अपराधों की तुलनात्मक समीक्षा से हुई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय ने अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा, नशा एवं अवैध शराब की रोकथाम, साइबर अपराधों की रोकथाम, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण तथा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म (ICJS, ई-साक्ष्य, ई-रक्षक, संदेश एप) के प्रभावी उपयोग पर विशेष बल दिया।
बैठक में दिए गए प्रमुख निर्देश :
- गुमशुदा/अपहृत बच्चों की शीघ्र बरामदगी सुनिश्चित की जाए।
- गंभीर अपराधों की विवेचना समय-सीमा में पूर्ण कर निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
- महिला संबंधी अपराधों की विवेचना ITSSO पोर्टल मानक पर की जाए।
- ICJS पोर्टल का नियमित उपयोग कर विभागीय समन्वय को और अधिक प्रभावी बनाया जाए।
- विवेचना के दौरान साक्ष्य केवल ई-साक्ष्य एप के माध्यम से संकलित किए जाएँ।
- साइबर अपराधों पर तत्काल संज्ञान लेते हुए त्वरित निराकरण किया जाए।
- लंबित चालानों को न्यायालय में प्रस्तुत कर लंबित संख्या शून्य की जाए।
- प्रभावी रात्रि गश्त कर असामाजिक तत्वों पर वैधानिक कार्यवाही की जाए।
- त्यौहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ कर शांतिपूर्ण वातावरण सुनिश्चित किया जाए।
- मादक पदार्थ, अवैध शराब, जुआ-सट्टा, चोरी एवं गृहभेदन जैसे अपराधों पर कठोर कार्यवाही की जाए।
- मोटर व्हीकल एक्ट उल्लंघन पर सख्ती बरती जाए ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लायी जा सके।
- सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का त्वरित और गंभीरता से निपटारा किया जाए।
- माइनर एक्ट एवं प्रीवेंटिव एक्शन के अंतर्गत प्रभावी कार्यवाही की जाए।
बैठक में उपस्थित अधिकारीगण :
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अमन मिश्रा, एसडीओपी चुरहट आशुतोष द्विवेदी, परिविक्षाधीन उप पुलिस अधीक्षक सुजीत कड़वे, रक्षित निरीक्षक वीरेंद्र कुमरे सहित जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारी एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी उपस्थित रहे।बैठक के अंत में पुलिस अधीक्षक द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रोत्साहित एवं पुरस्कृत किया गया।



