ईद मिलाद उन नबी की तैयारियां जोरों पर
जबलपुर दर्पण । पैगंबर ए इस्लाम हजरत मोहम्मद (सल्ल.) के योमें पैदाइश ईद मिलाद उन नबी (5 सितंबर) के लिए संस्कारधानी में तैयारियां जोरों पर हैं। मुस्लिम समुदाय में इस दिन को बेहद उत्साह और अकीदत के साथ मनाया जाता है। शहर में इस मौके पर खास सजावट, जुलूस और धार्मिक आयोजनों की रूपरेखा तैयार की जा रही है। शहर के मुस्लिम बहुल इलाकों नालबंद मोहल्ला, चार खंबा, गोहलपुर, मंडी मदार टेकरी, नया मोहल्ला , बहोराबाग, के साथ-साथ छावनी क्षेत्र सदर एवं उपनगरीय क्षेत्र गढ़ा में भी बस्तियों में एवं घरों और मस्जिदों को रंग-बिरंगी रोशनी और झंडों से सजाया जा रहा है।नया मोहल्ला हुसैन चौक में ईद मिलाद उन नबी के मौके पर चार दिवसीय श्रृखंलाबद आयोजन का एहतेमाम किया गया है! कमेटी के अध्यक्ष खालिद मुबीन के अनुसार 2 सितंबर मंगलवार को रात्रि 9 बजे से महफिले नआत एवं इस्लामी क्विज से प्रोग्राम का आगाज होगा! आयोजन में मुख्य अतिथि बाबा मेराज अहमद जमाली होंगे। जिसमें ख्याति प्राप्त नाअत ख्वां मो. आजम बरेलवी नातिया कलाम पेश करेंगे। आयोजन की अध्यक्षता निजाम मंसूरी करेंगे! अतिथि हाजी मो. सलीम चाचा, हाजी मो. इसरार सा., हाकिम खान एडवोकेट, एड. इरफान आदि होंगे। 3 सितम्बर बुधवार को रात्रि 9 बजे से जलसए खिताबत होगा। मुफ्ती ए आजम मध्यप्रदेश हजरत मौलाना डॉ, मुशाहिद रजा कादरी बुरहानी की सरपरस्ती में आयोजित जलसे में मौलाना फारूख खान रज़वी नागपुर एवं मुफ्ती नईम अख्तर कादरी और मौलाना तारिक रज़वी नूरानी तकरीर पेश करेंगे। 4 सितम्बर जुमेरात को रात्री रात्रि 9 बजे हाजी मो. सलीम खान की सदारत में ऑल इंडिया नातिया मुशायरा होगा। मुशायरे के अतिथिगण जनाब हाजी गुलाम मुहम्मद (भूरे पहलवान), हाजी कदीर सोनी, पप्पू वसीम खान, मुतवल्ली सैयद कादिर अली कादरी, हाजी रमजान मार्बल, मजहर उस्मानी, निजामुद्दीन कुरैशी होंगे। जिसमें वरिष्ठ शायर नईम अख्तर खादमी बुरहानपुर, अंजुम बाराबंकवी, जाहिद हरयानवी, गुलरेज़ देवासी, सलीम रज़ा अतिरिक्त स्थानीय शायर अपना कलाम पेश करेंगे । 5 सितम्बर को दोपहर 2 बजे पर नया मोहल्ला हुसैन चौक से मुफ्ती ए आज़म मध्यप्रदेश हजरत मौलाना डॉ. मुशाहिद रजा कादरी बुरहानी की कयादत में जुलुसे मुहम्मदी निकलकर विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर अंजुमन स्कूल के मैदान में समाप्त होगा।



