श्री बड़ी माता मंदिर में नवरात्र को लेकर माँ दुर्गा प्रतिमा निर्माण पूर्व का पट पूजन

छिंदवाड़ा जबलपुर दर्पण । आगामी शारदीय नवरात्र उत्सव की तैयारियाँ प्रारंभ हो चुकी हैं। नगर शक्तिपीठ श्री बड़ी माता मंदिर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी माँ दुर्गा जी का भव्य एवं मनमोहक स्वरूप विराजमान किया जाएगा। प्रतिमा निर्माण के पूर्व आज स्थानीय मूर्तिकार श्री एस. कुमार जी के निज निवास कार्यशाला में मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष श्री संतोष सोनी जी के हस्ते विधिवत पूजन-अर्चन कर प्रतिमा निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट सचिव श्री राजू चरणागर, कोषाध्यक्ष श्री अखिलेश भारद्वाज, संरक्षक श्री मिथलेश भारद्वाज, श्री अनिल सोनी, श्री राकेश चौरसिया, श्री नयन चौरसिया, श्री जानु चौरसिया सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। मंदिर ट्रस्ट द्वारा आयोजित नवरात्रि के समस्त कार्यक्रमों में सभी भक्तगणों को सादर आमंत्रित किया जाता है।



