शासकीय महाविद्यालय बरही में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय खेल एवं विविध गतिविधियों का हुआ आयोजन

कटनी जबलपुर दर्पण । शासकीय महाविद्यालय बरही में क्रीड़ा विभाग, राष्ट्रीय सेवा योजना, रेड रिबन क्लब एवं स्वास्थ्य समिति द्वारा संयुक्त रूप से प्राचार्य प्रो. आर. के. त्रिपाठी के मार्गदर्शन एवं क्रीड़ा अधिकारी डॉ अरविन्द शुक्ला के नेतृत्व में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन के अवसर पर तीन दिवसीय खेल गतिविधियों एवं विविध कार्यक्रमो का आयोजन किया गया।
खेल प्रतियोगिता में सर्वप्रथम क्रीड़ा अधिकारी डॉ अरविन्द शुक्ला द्वारा विद्यार्थियों को खो-खो, कबड्डी, बैटमिंटन, वॉलीबॉल, फुटबॉल, क्रिकेट, एथलेटिक्स आदि विभिन्न खेल गतिविधियों के साथ-साथ जीवन में खेलों के महत्व तथा खेलों इंडिया, फिट इंडिया अभियान से संबंधित जानकारी प्रदान की गई। साथ ही मेजर ध्यानचंद के खेल जीवन के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए ग्रामीण परिवेश से विलुप्त हो रही विभिन्न खेल गतिविधियों पर चिंता व्यक्त की गई तथा जीवन में स्वस्थ रहने के लिए योग के महत्व पर चर्चा की गई।
राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ अरविन्द सिंह ने राष्ट्रीय खेल दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मोटापे के साथ विभिन्न घातक बीमारियों से दूर रहने के लिए खेल गतिविधियों एवं योग में सक्रिय सहभागिता के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया गया। जबकि प्राचार्य प्रो. आर के त्रिपाठी ने उपस्थित सभी खिलाड़ियो एवं विद्यार्थियों को मेजर ध्यानचंद के संबंध में रोचक तथ्यों से अवगत कराया और उपस्थित सभी विद्यार्थियों एवं स्टॉफ के सदस्यों को खेल दिवस एवं ‘फिट इंडिया’ के तहत शपथ दिलाई। इस दौरान मेजर ध्यानचंद के शानदार प्रदर्शन एवं उनके खेल जीवन से संबंधित वीडियो प्रोजेक्टर के माध्यम विद्यार्थियों को दिखाई गई। महाविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय खेल गतिविधियों में विद्यार्थियों द्वारा बढ़ चढ़ कर सहभागिता की गई।
कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो. आर. के. त्रिपाठी, डॉ. एस. एस. धुर्वे, डॉ. अरविन्द सिंह, प्रियंका तोमर, डॉ. रश्मि त्रिपाठी, डॉ. आर. जी. सिंह, डॉ. सुनीता सिंह, डॉ. के. के. विश्वकर्मा, डॉ. के. के. निगम, डॉ. राकेश दुबे, मनीष मिश्रा, डॉ. मंजुलता साहू, डॉ. नीलम चतुर्वेदी, डॉ. शिवानी बर्मन, डॉ. रूपा शर्मा, डॉ अरविन्द शुक्ला, अनीता सिंह, पवन दुबे, कैश अंसारी, डॉ. कृष्णपाल सिंह, सौरभ सिंह, रावेंद्र साकेत, सोनम पाण्डे, संतोषी तिवारी, पुष्पलता विश्वकर्मा, दीपक मिश्रा, डॉ. अरुण तिवारी, डॉ. चंद्रभान विश्वकर्मा, शंकर सिंह, महिमा तिवारी, आर. ए. चौधरी, आशीष तिवारी, अजय सेन, रवि साहू, गणेश प्रजापति, राजेश्वरी मिश्रा तथा स्टॉफ के अन्य सदस्य, रा. से. यो. के स्वयंसेवक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहें।



