मैक्स हॉस्पिटल, नागपुर ने हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाई

जबलपुर दर्पण । मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, नागपुर ने हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इस पहल में हृदय रोग की रोकथाम, समय पर जांच और सक्रिय जीवनशैली अपनाने के महत्व पर विशेष जोर दिया गया है, ताकि हृदय रोग को कम किया जा सके।
हृदय रोग आज भी सबसे बड़ी स्वास्थ्य चुनौतियों में से एक है और यह किसी भी अन्य बीमारी की तुलना में अधिक जानलेवा परिणाम पैदा कर सकता है। हालांकि, यदि लोग नियमित स्वास्थ्य जांच कराएं, स्वस्थ आदतें अपनाएं और समय पर इलाज करवाएँ, तो कई मामलों को रोका जा सकता हैं। जांच में देरी करना, शुरुआती लक्षणों को नज़रअंदाज़ करना या दवा लेना बंद करना गंभीर परिणामों के जोखिम को काफी बढ़ा सकता है।
हृदय रोग की रोकथाम और समय पर जांच करने के महत्व पर बात करते हुए, डॉ. पुनीत जान्डियाल, कंसल्टेंट, सीटीव्हीएस, मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, नागपुर ने कहा, “सरल उपाय जैसे ब्लडप्रेशर और कोलेस्ट्रॉल की जांच करना, सक्रिय जीवनशैली अपनाना, संतुलित आहार लेना, तंबाकू से दूर रहना और तनाव को नियंत्रित करना हृदय रोग के जोखिम को काफी कम कर सकते हैं। सबसे महत्वपूर्ण यह है कि, छाती में दर्द या सांस लेने में तकलीफ जैसे चेतावनी संकेतों को कभी नजरअंदाज न करें, क्योंकि समय पर इलाज जीवन बचा सकता है।”
इसके अलावा, डॉ. पुनीत जान्डियाल ने कहा, “अचानक हृदय की गति रुकना युवाओं में बढ़ती चिंता का विषय बन रहा है। किशोर और एथलीट भी इस जोखिम के अंतर्गत आते हैं, जिसका कारण है अज्ञात हृदय रोग, अस्वस्थ जीवनशैली और पर्याप्त जांच के बिना अत्यधिक शारीरिक परिश्रम। हमारी जागरूकता पहल के माध्यम से हम इन गलतफहमियों को दूर करने, इन जोखिमों को उजागर करने और युवाओं को समय पर हृदय जांच कराने के लिए प्रोत्साहित करने का प्रयास करते हैं। जागरूकता और समय पर कदम उठाना ऐसी अनावश्यक घटनाओं को रोकने की कुंजी हैं।”
ऐसी पहलों के माध्यम से, मैक्स हॉस्पिटल, नागपुर हृदय स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने और क्षेत्र में मरीजों को उनके घर के नजदीक उन्नत हृदय जांच (कार्डियक डायग्नोस्टिक्स ) और रोकथाम संबंधी देखभाल उपलब्ध कराने के लिए अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करता है।
मैक्स हेल्थकेयर के बारे में:
मैक्स हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट लिमिटेड (मैक्स हेल्थकेयर) भारत की सबसे बड़ी हेल्थकेयर संस्थाओं में से एक है। यह संस्था उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाएं और आधुनिक तकनीक व अनुसंधान के जरिए उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
मैक्स हेल्थकेयर उत्तर भारत में बड़े पैमाने पर कार्यरत है और 22 स्वास्थ्य सेवा केंद्र (5000 बेड्स) संचालित करता है। इसमें कंपनी और उसकी सहायक कंपनियां, साझेदारी वाले स्वास्थ्य केंद्र और प्रबंधित स्वास्थ्य सेवा केंद्र शामिल हैं। इसके नेटवर्क में दिल्ली-एनसीआर के साकेत (3 हॉस्पिटल), पटपड़गंज, वैशाली, राजेंद्र प्लेस, द्वारका, नोएडा और शालीमार बाग में अत्याधुनिक हॉस्पिटल हैं। इसके अलावा लखनऊ, मुंबई, नागपुर, मोहाली, बठिंडा, देहरादून में एक-एक हॉस्पिटल स्थित है। इसके अलावा गुरुग्राम और बुलंदशहर में सेकेंडरी केयर सेंटर और नोएडा, लाजपत नगर (2 केंद्र), पंचशील पार्क (दिल्ली-एनसीआर) और मोहाली (पंजाब) में मेडिकल सेंटर संचालित हैं। मोहाली और बठिंडा के हॉस्पिटल पंजाब सरकार के साथ पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत संचालित किए जाते हैं।
इसके अलावा, मैक्स हेल्थकेयर “मैक्स@होम” और “मैक्स लैब्स” ब्रांड नाम के तहत होमकेयर और पैथोलॉजी सेवाएं भी प्रदान करता है। “मैक्स@होम” घर पर ही स्वास्थ्य और फिटनेस सेवाएं देता है, जबकि “मैक्स लैब” हॉस्पिटल के बाहर भी डायग्नोस्टिक सेवाएं प्रदान करता है।



