छतरपुर दर्पणमध्य प्रदेश

मंदिर परिसर के सामने बाउंड्री निर्माण से श्रद्धालुओं में आक्रोश

एसडीएम को सौंपा शिकायती पत्र, क्षैत्रीय लोगों का कहना है कि जबरन काम कराने पर आमादा हो रहे कालेज के प्रभारी प्राचार्य

लवकुशनगर। नवरात्रि के पावन पर्व शुरू होने के ठीक तीन दिन पहले नगर के महोबा रोड स्थित गायत्री मंदिर जो नगर सहित दूर दराज से आने वाले लोगो के लिए आस्था का केंद्र है मंदिर परिसर की शोभा बिगाड़ने के उद्देश्य से बुधवार को शासकीय महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य ने उक्त परिसर में बाउंड्री बाल के लिए निर्माण कार्य शुरू करा दिया इस कार्य को प्रगति देने पहले दिन पिलर के लिए गढ्ढे खोदे गए खसरा क्रमांक 623 जिसमे गायत्री मंदिर स्थित है मंदिर परिसर के ठीक सामने प्रभारी प्राचार्य अंगद सिंह दोहरे ने कालेज भूमि का बोर्ड भी गाड़ दिया यह मामला जैसे ही नगर के भक्तों के बीच पहुचा आक्रोशित लोगों ने मौके पर पहुचकर काम को रुकवाया साथ ही मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों की ओर से एसडीएम अविनाश रावत को शिकायती पत्र सौंपकर काम को रोके जाने की मांग की।

स्थानीय लोग बोले बाउंड्री बाल निर्माण होने से मंदिर का अस्तत्व खतरे में-प्रभारी प्राचार्य की इस कार्यशैली से भक्तों में आक्रोश व्याप्त है स्थानीय लोगो का कहना है मंदिर का परिसर होने से पूर्व में कई सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किये जा चुके है साथ ही निर्धन कन्याओं के विवाह भी सम्पन्न हो चुके है ऐसे सामाजिक आयोजन आगे भी होने थे लेकिन प्रभारी प्राचार्य के अड़ियल रवैये से ऐसे सामाजिक आयोजनों की गुंजाइश कम ही दिख रही है इधर एसडीएम अविनाश रावत का कहना है की शिकायत्री पत्र उन्हें मिला है राजस्व टीम को मौके पर भेजकर मामले की जांच कराई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88