पुनः अध्यक्ष बनने में समस्त पत्रकारों ने खुशी व्यक्त किया।

जबलपुर दर्पण। सिहोरा कुम्ही सतधारा मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया के निर्देशानुसार संभागीय अध्यक्ष पीयूष श्रीवास्तव की सलाह पर प्रदेश महासचिव सुनील त्रिपाठी ने सिहोरा तहसील के वरिष्ठ पत्रकार शैलेंद्र दुबे को पुनः मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ सिहोरा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। पुनः अध्यक्ष मनोनीत होने पर जानेमाने पत्रकार शैलेंद्र दुबे ने प्रदेश के समस्त पत्रकार बंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए, विश्वास दिलाया कि जो अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मुझे दिया गया है। इस पद का निर्वहन पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ करूंगा। वही श्रमजीवी पत्रकार संघ सिहोरा के समस्त पत्रकार बंधुओं के साथ मिलजुल कर संगठन को मजबूत बनाए रखने का कार्य करूंगा। वरिष्ठ पत्रकार शैलेन्द्र दुबे के पुनः सिहोरा अध्यक्ष मनोनीत होने पर पत्रकार साथी अनिल अग्रवाल, नरेश चौहान, प्रवीण कोरिया, सत्येंद्र तिवारी, प्रशांत बाजपेई, सुनील तिवारी, अंकुर गुप्ता, संजय पाठक, गजैन्द्र दीक्षित, रमेश बर्मन, गंगा पटेल, विजय तिवारी, जगदीश ठाकुर, अनिल जैन, सृजन पांडे, हेमचंद्र असाटी, प्रकाश पालीवाल, गनपत सिंह, अंबर गुप्ता, राजेश गुप्ता, गौरव गुप्ता, कृष्ण कुमार साहू, महेंद्र कोस्टा, राजकुमार साहू, पवन नामदेव, आदि पत्रकार साथी बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया है।



