सतना दर्पण

लोटस सिटी के पास कट्टा दिखाकर लूट के पांच आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

सतना जबलपुर दर्पण ।

सिविल लाइन थाना पुलिस ने लोटस सिटी के पास शिव कुमार गुप्ता निवासी चंदला छतरपुर से 2 सितंबर की आधी रात को कट्टा दिखाकर लूट करने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक आरोपी अभी फरार है जिसकी जल्द पकड़ का दावा पुलिस ने किया है।आरोपियों के कब्जे से देशी कट्टा दो बाइक व पांच मोबाइल फोन जप्त किए गए है।उक्त कार्यवाही पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवेश सिंह बघेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक डी.पी. सिंह चौहान के मार्गदर्शन पर की गई।आरोपियों को अप. क्र. 537/2025 धारा 310(2) बीएनएस 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

इन्हें पकड़ा गया – इस मामले में पुलिस ने आरोपी विक्कू कुशवाहा पिता रामलाल कुशवाहा उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम छिन्दा थाना नागौद जिला सतना,ऋतिक तिवारी उर्फ रिशु पिता उपेंद्र कुमार तिवारी उम्र 21 वर्ष निवासी सितपुरा शनि देव मंदिर के पास थाना नागौद जिला सतना ,मनीष दहिया पिता दयाराम दहिया उम्र 21 वर्ष निवासी जाखी थाना नागौद जिला सतना, दीपू दहिया पिता दीनदयाल दहिया उम्र 20 वर्ष निवासी जाखी थाना नागौद जिला सतना ,शिवम पटेल पिता पुरुषोत्तम पटेल उम्र 22 निवासी बम्होरी सितपुरा थाना नागौद जिला सतना को पकड़ा है जबकि अभी एक आरोपी रोहित तिवारी निवासी सितपुरा फरार है जिसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।जप्त सामान आरोपियों के कब्जे से 315 बोर का एक देसी कट्टा व एक जिंदा कारतूस, घटना में प्रयुक्त दो मोटर सायकल पांच नग मोबाइल फोनकुल कीमती 2,75000 रु का सामान जप्त किया है।

इनकी रही सक्रिय भूमिका -उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी0 योगेन्द्र सिंह परिहार, उप निरी अजीत सिंह ,सउनि दीपेश पटेल (सायबर सेल सतना ) सउनि अमर सिंह प्र.आर. विकाश सिंह,प्रवीण तिवारी, अविनय शर्मा, रविशंकर पाण्डेय, आरक्षक अंकेश मरमट, सुरेंद्र त्रिपाठी, बृजेश्वर यादव, यत्नेश द्विवेदी महिला आरक्षक अंकिता सिंह की सक्रिय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88