डीआरयूसीसी की बैठक जबलपुर में मैहर रेलवे स्टेशन में ऑटो स्टैंड का स्थाई हल हो

मैहर जबलपुर दर्पण । विगत दिनों जबलपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में मंडल रेल उपयोगकर्ता सलाहकार समिति डी आर यू सी सी की बैठक का आयोजन किया गया इस बैठक में जबलपुर रेल मंडल में परामर्शदात्री समिति सदस्य मैहर से भाजपा के वरिष्ठ नेता सत्यभान सिंह ने निम्न बिंदुओं पर ध्यान आकृष्ट कराया मैहर रेलवे स्टेशन में ऑटो स्टैंड को स्थाई रूप से हल करने के लिए सुझाव दिया जिस पर हमारे डीआरएम साहब ने इस समस्या को माना कि बड़ी समस्या है पर इसको आगामी समय में ठीक कर लिया जाएगा साथ ही अन्य विषयों पर सुझाव दिया जिस पर डीआरएम साहब ने इन सारे विषयों पर तकनीकी जांच कर करके इन विषयों पर भी जल्द से जल्द उपाय खोजे जाएंगे प्रमुख रूप से इन विषयों पर ध्यान आकर्षित कराया गया
1–लंबे समय से चली आ रही मांग झुकेही रेलवे स्टेशन आवा गमन फुट ओवर ब्रिज निर्माण कराए जाने के संबंध में झुकेही रेलवे स्टेशन से व्यापारिक दृष्टिकोण को देखा जाए तो अनाज खाद नमक कोयला इत्यादि के बड़े पैमाने में रैंक लगते हैं जिससे अनेक गाड़ियां ट्रैक पर खड़ी रहती है यात्रियों के प्लेटफार्म में आने जाने की बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है
अतः झुकेही रेलवे स्टेशन फुट ओवर ब्रिज स्वीकृत कराए जाने के संबंध में
2–मैहर रेलवे स्टेशन में जो ROB ब्रिज एक नंबर से दो नंबर तक बन रहा है उसे तीन नंबर प्लेटफार्म, यस पैलेस तक बनाया जाए
3–मैहर रेल साइडिंग से वार्ड क्रमांक 24 में एवं साईंडिंग के अगल-बगल शहर में भारी प्रदूषण हो रहा है इसे शहर से बाहर शिफ्ट कराया जाए ताकि मैहर शहर को प्रदूषण से सुरक्षित किया जा सके
4–21 186 रेवांचल एक्सप्रेस को इंदौर तक संचालन का विस्तार कराए जाने के संबंध में रेवांचल एक्सप्रेस भोपाल में पूरा दिन खड़ी रहती है अगर इंदौर तक इसका संचालन विस्तार कर दिया जाएगा तो पूरे विंध्य क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए एवं व्यापार दृष्टि से व्यापारियों के लिए एक बड़ी सुविधा मुहैया हो जाएगी
इस अवसर पर बैठक में मंडल रेल प्रबंधक कमल कुमार तलरेजा अपर मंडल रेल प्रबंधक आनंद कुमार वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉक्टर मधुर वर्मा शशांक गुप्ता वरिष्ठ शाखा अधिकारी रामबदन मिश्रा वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता सामान्य स्वप्निल पाटिल वरिष्ठ मंडल यांत्रिकी अभियंता कोचिंग मुनव्वर खान वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त सर्वेश ठाकुर वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर नितेश कुमार सोने मंडल वाणिज्य प्रबंधक मृत्युंजय कुमार मंडल परिचालन प्रबंधक सहित सभी डीआरयूसीसी के मेंबर्स एवं अन्य सहयोगी स्टाफ उपस्थित रहे



