सतना दर्पण

पेंशन के लिए मैहर में सुंदरकांड पाठ सम्पन्न

मैहर जबलपुर दर्पण । शिक्षक दिवस के अवसर पर पुरानी पेंशन बहाली की माँग को लेकर आज मैहर में आयोजित राष्ट्रव्यापी उपवास कार्यक्रम संगीतमय सुंदरकांड पाठ के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शासकीय कर्मचारियों, शिक्षकों एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने भागीदारी की। इस अवसर पर राष्ट्रीय कोआर्डिंनेटर सदस्य अशोक तिवारी संभाग अध्यक्ष मनमोहन, प्रांतीय आई टी सेल प्रभारी रामनरेश कुशवाहा तथा मैहर जिलाध्यक्ष शिवनारायण मिश्रा ने पुरानी पेंशन बहाली को कर्मचारियों का वैधानिक हक बताते हुए कहा कि जब तक सरकार पुरानी पेंशन लागू नहीं करती, यह संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।वहीं सुरेंद्र सिंह तिवारी सुभाष चौरसिया, रामेश्वर प्रसाद तिवारी, श्यामलाल दाहिया दीपेंद्र मिश्रा ने वरिष्ठता की बात जोर दिया तो जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा प्रतिभा मिश्रा,कुमुद शुक्ला, दीपमाला पटेल, किरण नामदेव, करुणा शुक्ला, कविता झारिया,अन्य वक्ताओं ने ईं अटेंडेंस को शिक्षकों का अपमान बताया! आज के राष्ट्रब्यापी उपवास कार्यक्रम में राजेंद्र द्विवेदी, रामसिपाही पटेल, रमाशंकर तिवारी, राजेंद्र सिंह, विनोद पटेल, राकेश तिवारी, अरुण दहायत, प्यारेलाल साकेत, सुखलाल साकेत राजेंद्र विश्वकर्मा, विजयन्त पाण्डेय, लक्ष्मीकांत मिश्रा, ददूली साहू, समयलाल पयासी गिरिजा प्रसाद साकेत, इंद्रभान कुशवाहा, अरविन्द निगम, ख़ुशीराम मराठे रामप्रकाश खरे, संतोष पटेल केदार पटेल, अनुरोध खरे, श्रीराम गर्ग, बृजेश बढ़ोलिया,विनय कुमार द्विवेदी, हरिदास पाण्डेय, बी एल पंडा, धर्मेंद्र द्विवेदी आदि लोग उपस्थित रहे!उपवास कार्यक्रम के अंत में उपस्थितजनों ने केला प्रसाद पाकर ब्रत का पारण किया व एकमत से यह संकल्प लिया कि पुरानी पेंशन आंदोलन को और अधिक व्यापक जनांदोलन का रूप दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88