ऑपरेशन फास्ट के तहत बहोरीबंद पुलिस की कार्यवाही

ढीमरखेड़ा जबलपुर दर्पण । पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर ऑपरेशन फास्ट अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत संदिग्ध सिम विक्रयकर्ता एजेंटों पर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनव विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के आदेशानुसार थाना बहोरीबंद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।दिनांक 04/09/2025 को फरियादी मूरत सिंह निवासी झरौली की रिपोर्ट पर आरोपी जितेन्द्र बर्मन निवासी पाकर के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी ने आधार कार्ड, फोटो व अंगूठे का प्रिंट लेकर धोखाधड़ी से फर्जी सिम कार्ड एक्टिवेट किए और उन्हें बेच दिया। विवेचना के दौरान टेलीकम्युनिकेशन एक्ट 2023 की धारा 42(3)(E) और आधार एक्ट 2016 की धारा 47, 48 भी जोड़ी गईं।जांच में सामने आया कि आरोपी जितेन्द्र अपने साथी आदर्श चौधरी (पटीराजा) और मुस्तकीन खान (अमाडी) के साथ मिलकर ग्रामीणों के दस्तावेजों का दुरुपयोग कर फर्जी सिम एक्टिवेट करता था। ये सिम अब्राहिम खान, सलमान खान, मुस्तकीन खान और संदीप लोधी को 500-500 रुपये में बेचे गए। इन्हीं सिम कार्ड का उपयोग लाखों रुपये के साइबर फ्रॉड में किया गया।गिरफ्तारी के दौरान आरोपी आदर्श चौधरी से मोटो 5जी मोबाइल, एयरटेल-जियो की ओएससिम और वोडाफ़ोनकंपनी की 3 फर्जी सिम जब्त की गईं। वहीं मुस्तकीन खान से 5 फर्जी सिम (एयरटेल, जियो, VI), 3 डेबिट कार्ड (कर्नाटक बैंक, DCB बैंक, SBI) और DCB बैंक की एक चेकबुक बरामद हुई। दोनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया गया है।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बहोरीबंद निरीक्षक अखलेश दाहिया, उपनिरीक्षक धनंजय पाण्डेय, सउनि अनुराग पाठक, आरक्षक अतुल श्रीवास्तव, दीपक सिंह, कोमल सिंह, बृजेश सिंह और अतुल जैन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



