एक राष्ट्र एक चुनाव के निमित्त आयोजित युवा सांसद का जिला अध्यक्ष पंडित श्री भगवती प्रसाद पांडेय जी ने किया स्थल निरीक्षण

सतना जबलपुर दर्पण । 11 सितंबर 2025 को लाल पद्मधर सिंह शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सतना में आयोजित देश के लोकप्रिय नेता, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री माननीय श्री शिवराज सिंह चौहान जी एक राष्ट्र एक चुनाव के विषय पर केंद्रित युवा संसद को संबोधित करने के लिए मुख्य वक्ता के रूप में डिग्री कॉलेज सतना आ रहे हैं। इसी संदर्भ में डिग्री कॉलेज पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी जिला सतना के जिला अध्यक्ष पंडित श्री भगवती प्रसाद पांडेय जी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण प्राचार्य सुरेश चंद्र राय के साथ किया एवं “एक राष्ट्र एक चुनाव” की युवा संसद की रूपरेखा तैयार की। उक्त कार्यक्रम का आयोजन सतना एवं मैहर जिले के लोकप्रिय सांसद गणेश सिंह जी द्वारा किया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम में प्राइवेट एवं सरकारी कॉलेज के युवा एवं सतना जिले एवं मैहर जिले के हायर सेकेंडरी स्कूल के युवा संसद में भाग लेंगे। उक्त निरीक्षण में भाजपा जिला मंत्री एवं एक राष्ट्र एक चुनाव कार्यक्रम के संयोजक कृष्ण द्विवेदी (एडवोकेट) एवं किसान मोर्चा के जिला महामंत्री एवं एक राष्ट्र एक चुनाव के सहसंयोजक उपेंद्र तिवारी जी (एडवोकेट), महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती मनीषा सिंह , पी.जी कॉलेज सतना के जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष विजय यादव , भाजपा नेता सुनील यादव , सतना सांसद के निज सहायक शैलेंद्र सिंह , सुनील सिंह ,के.के मिश्रा (एडवोकेट) एवं कॉलेज के प्राध्यापक आदि लोग उपस्थित रहे।



