चंचलबाई पटेल महिला महाविद्यालय में मनाया गया पोषण सप्ताह

जबलपुर दर्पण । गत सप्ताह सी.पी.गर्ल्स कॉलेज (चंचलबाई पटेल महिला महाविद्यालय ) में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं आंतरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वाधान में भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के आहार पोषण अभियान सप्ताह के अंतर्गत प्राचार्य डॉ.वंदना पाण्डेय के मार्गदर्शन एवं रा.से.यो. प्रभारी प्रो. श्रेया पाठक एवं पूर्णिमा सोनी के संयोजन में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। विषय विशेषज्ञ डॉ. वंदना पाण्डेय ने छात्राओं को अपने व्याख्यान में आहार पोषण का महत्व बताते हुए संतुलित आहार,विभिन्न पोषक तत्वों की प्राप्ति के साधन एवं पोषण स्वास्थ्य आदतों के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की। इसी श्रंखला में छात्राओं हेतु उच्च पोषक मूल्यों वाले भोज्य पदार्थों की पाक- कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 30 छात्राओं ने बड़े उत्साह एवं उमंग से भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान- अंतरा चौबे(बी.ए द्वितीय वर्ष) ने, द्वितीय स्थान-आरोही वर्मा (बी.ए प्रथम वर्ष) व श्रेया श्रीवास्तव( बी.कॉम द्वितीय वर्ष)ने व तृतीय स्थान-पलक यादव (बी.कॉम तृतीय वर्ष) आयशा ठाकुर (बी.ए द्वितीय वर्ष )ने प्राप्त किया । निर्णायक की महत्वपूर्ण भूमिका श्रीमती मनीषा रोहणी एवं श्रीमती विमला श्रीवास्तव ने निभाई तथा छात्राओं को शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम की सफलता में डॉ.संजुल शर्मा, डॉ. सुनीता खरे,श्री जितेंद्र दरेकर श्री मनीष , श्री मुकेश, श्री चमन एवं दुर्गेश, पलक यादव , मुस्कान, प्राची,सोनाली आदि का योगदान रहा ।



