फ़्यूचर बिल्ड इंग्लिश स्कूल में शिक्षक सम्मान समारोह एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित

सिवनी। फ़्यूचर बिल्ड इंग्लिश स्कूल में हाल ही में शिक्षक सम्मान समारोह के साथ फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवा निवृत्त शिक्षक श्री प्रसाद पाठक, श्री हरप्रसाद पाठक, श्री योगेश्वर कुंडेरिया और इंडियन आर्मी रिटायर्ड श्री जगमोहन सिंह जादौन रहे।कार्यक्रम में बच्चों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, देवी-देवताओं और कार्टून पात्रों के रूप में भाग लिया और अपने संवाद प्रस्तुत किए। इसके साथ ही बच्चों ने विद्यालय के समस्त स्टाफ का तिलक, माल्यार्पण एवं उपहार देकर सम्मान किया। स्कूल के डायरेक्टर दीपा राजा सिंह और दीपेंद्र सिंह ने सेवा निवृत्त शिक्षकों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।कार्यक्रम का संचालन रिमी जैन द्वारा किया गया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार आरुणि गुप्ता, द्वितीय पुरस्कार रिद्धि राजा और तृतीय पुरस्कार आफताब खान ने प्राप्त किया। डांस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार प्रतीक्षा साहू, द्वितीय आर्या राजा और तृतीय सृष्टि सिंह को मिला। स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार नरेंद्र अहिरवार, द्वितीय पुरस्कार सिद्धार्थ अहिरवार और तृतीय पुरस्कार जुबेर अली ने हासिल किया। सभी विजेताओं को शील्ड और सर्टिफिकेट संस्था प्रमुख दीपा राजा सिंह द्वारा प्रदान किए गए।विद्यालय के सभी शिक्षकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।



