सतना में पीडीएस घोटाला

सतना जबलपुर दर्पण । गरीबी रेखा के नाम पर आमिर ले रहे हैं लाभ। जिसको लेकर अब शासन और प्रशासन जांच करने के लिए तैयार है और कई अमीर लोगों को नोटिस भी जारी किया गया है।
इस पूरे मामले में जहां राजस्व विभाग के निचले स्तर के कर्मचारी जैसे पटवारी मनमानी तरीके से पत्रों को लाभ दिलाने के लिए पात्र बनाया जिसकी भी जांच की जा रही है।
सतना में गरीबों के लिए चलाई जा रही सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) में गड़बड़ी सामने आई है। खाद्य विभाग ने 3 हजार 942 संदिग्ध हितग्राहियों को नोटिस जारी किया है। इनमें 315 कंपनी डायरेक्टर भी शामिल हैं।
जिले में पीडीएस के तहत कुल 2 लाख 71 हजार परिवार सरकारी राशन का लाभ ले रहे हैं।
जिला आपूर्ति अधिकारी सम्यक जैन के अनुसार, नोटिस जारी किए गए लोगों में करीब 20 ऐसे राशन कार्डधारी हैं ।
जिनका वार्षिक टर्नओवर 25 लाख रुपए से ज्यादा है। साथ ही 2 हजार 517 ऐसे कार्डधारी हैं ।
जिनकी वार्षिक आय 6 लाख रुपए से ज्यादा है।
15 दिन के अंदर देना होगा जवाब
खाद्य विभाग ने सभी संदिग्ध हितग्राहियों को 15 दिन के अंदर जवाब देने को कहा है।
यदि वे जवाब नहीं देते या उनका जवाब संतोषजनक नहीं होता है, तो उनकी पीडीएस पात्रता समाप्त कर दी जाएगी।
विभाग को आशंका है कि जांच में अपात्र लोगों की संख्या और बढ़ सकती है।



