केंद्रीय मंत्री ने रामपुर बाघेलान पहुंचकर पूर्व राज्यमंत्री हर्ष नारायण सिंह को दी श्रद्धांजलि

सतना जबलपुर दर्पण । मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रामपुर बाघेलान विधायक विक्रम सिंह विक्की भैया के आवास में अपनी धर्म पत्नी श्रीमती साधना सिंह के साथ पहुँच कर विधायक विक्रम सिंह के पूज्य पिताजी पूर्व राज्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन स्वर्गीय हर्ष नारायण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिवार से मुलाकात की ।जहां पर विधायक विक्रम सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कृषि मंत्री श्री चौहान का भव्य स्वागत किया।कृषि मंत्री के स्वागत में पहुंचे रामपुर विधानसभा क्षेत्र के किसानों और पार्टी के पदाधिकारियों ने कृषि मंत्री का किया जोरदार अभिनंदन किया।
किसानों से भी की मुलाकात
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के रामपुर बाघेलान आगमन पर यूरिया खाद की समस्याओं पर किसान यूनियन ने श्री चौहान को ज्ञापन पत्र सौपा और खेती में आ रही समस्याओं से अवगत कराकर उससे निजात की मांग की।जिस पर किसान संगठन के पदाधिकारी और अन्य उपस्थित किसानों से खेती में आ रही समस्याओं के प्रति श्री चौहान ने गहन चर्चाएं की। जिस पर श्री चौहान ने उन्हें अस्वस्थ किया कि उनकी इस समस्या को वह प्रमुखता के साथ निराकरण करेंगे और उनके समस्या से निजात का हर संभव प्रयास करेंगे साथ ही श्री चौहान ने रामपुर बाघेलान विधायक विक्रम सिंह की सराहना करते हुए कहा कि रामपुर क्षेत्र की जनता जनार्दन को जिस तरह से रामपुर बाघेलान क्षेत्र के विधायक मिले हैं वह विधायक नहीं बल्कि उनके परिवार का सदस्य बनकर जनता की सेवा में जुटे रहते हैं विक्रम सिंह का जनता के प्रति सेवा भाव जनता की उपस्थिति से ही समझ में आता है।
मुख्य रूप से ये रहे उपस्थित
रामपुर बघेलान पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के स्वागत में सांसद गणेश सिंह रामपुर बाघेलान विधायक विक्रम सिंह भाजपा जिला अध्यक्ष भगवती प्रसाद पाण्डेय भाजपा जिला संगठन प्रभारी अभय प्रताप सिंह यादव पूर्व राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल चित्रकूट विधायक सुरेंद्र सिंह रामपुर बाघेलान जनपद अध्यक्ष रावेन्द्र सिंह छोटू भाजपा जिला उपाध्यक्ष बाबूलाल सिंह विजय तिवारी भाजपा जिलामंत्री दीप नारायण सिंह दीपू शुभम तिवारी धर्मेंद्र सिंह बराज विधायक प्रतिनिधि विद्याधर तिवारी नगर विधायक प्रतिनिधि अशोक सिंह अजीत सिंह भाजपा मंडल अध्यक्ष मृगेंद्र सिंह परिहार संजय मिश्रा जितेंद्र मिश्रा शैलेंद्र सिंह अभिनव त्रिपाठी भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष पुष्पराज कुशवाहा भाजयुमो जिला सह कोषाध्यक्ष अतुल शुक्ला पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश कचेर जनपद सदस्य नंन्दकिशोर सिंह पटेल अनिल साकेत रावेन्द्र पटवारी प्रजेश दुबेदी सरपंच रामबक्स सिंह बृजेश सेन मानेन्द सिंह संजय शुक्ला संजीव सिंह पिंटू मुकेश सिंह मुक्कू अनंत प्रताप सिंह गंगा संपत सिंह पुजेरी सम्राट बहादुर सिंह पुष्पेंद्र सिंह बघेल भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष आनंद सिंह बघेल आकाश तिवारी पार्षद सुखलाल बंशल इश्हाक खान शिवमोहन सिंह आशीष सिंह अम्बू संदीप गुप्ता पवन गौतम सोनू शर्मा कुबेर ताम्रकार गंगा सिंह संतोष सिंह शैलेन्द्र निगम संदीप गौतम सहित बडी में रामपुर क्षेत्र की जनता जनार्दन एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।



