नरसिंहपुर दर्पण

मानवाधिकार सुरक्षा संगठन की बैठक करकबेल में आयोजित

गोटेगांव जबलपुर दर्पण । गोटेगांव ब्लाक में मानव अधिकार सुरक्षा संगठन ब्लॉक गोटेगांव की बैठक का आयोजन किया गया जिला संगठन से पदाधिकारियों में जिला अध्यक्ष प्रभात उदेनिया जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती स्नेहलता श्रीवास्तव जिला उपाध्यक्ष डॉ गौरव ताम्रकार जिला उपाध्यक्ष नितिन पांडे संगठन मंत्री रोहित मेहरा प्रचार मंत्री रोहित कुमार मेहरा जिला महामंत्री एवं ब्लॉक संगठन से ब्लॉक अध्यक्ष अंकित शुक्ला,श्रीमती अनीता श्रीवास्तव सुश्री अनिता राय उपाध्यक्ष सुरेंद्र सक्सेना सचिव डॉक्टर भरत मेहरा कोषाध्यक्ष घनश्याम पटेल की गरिमामय उपस्थिति में जिला अध्यक्ष प्रभात उदेयनीया जी के कर कमलों से मां सरस्वती की पूजन वंदन करके सभी पदाधिकारी का सम्मान एवं परिचय किया गया ब्लॉक संगठन द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की गई जिसमें
29- 6 -2025 को जिला चिकित्सालय नरसिंहपुर में स्टाफ नर्स संध्या चौधरी की निर्मम हत्या के संबंध में थाना ठेमी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सोपा गया निवेदन किया गया की ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो
1-7-2025 को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करकबेल में हो रही अनियमितताएं और डॉक्टर का पद रिक्त होने की शिकायत कलेक्टर महोदया से की गई जिसके परिणाम स्वरूप करकबेल स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. सूरज मौर्य के रूप में नए डॉक्टर ने पदभार संभाला
3-8-2025 को जिला में हुई मासिक बैठक में ब्लॉक सचिव सुरेंद्र सक्सेना ने उपस्थित होकर सभी पदाधिकारी से समन्वय बनाए
20-8-2025 को जिला संगठन द्वारा जिले में हुई वारदातों के विरोध में पुलिस अधीक्षक महोदय को ज्ञापन में गोटेगांव ब्लॉक सचिव सुरेंद्र सक्सेना ने उपस्थिति दर्ज करवाई
27-7-2025 को प्राणी मित्र समिति करकबेल ने कृषक संगोष्ठी ग्राम बौछार में संगठन ने हिस्सा लिया जिसमें कृषकों से मृदा की गुणवत्ता पर्यावरण सुधारने मां नर्मदा के तटों पर फैले हुए कचरे से जैविक खाद तैयार करने जैसे विषयों पर कार्यशाल रखी गई थी
26-8-2025 को करकबेल के पीएम श्री स्कूल में बच्चों को कक्षाओं में जाकर मौलिक अधिकार की जानकारी दी गई अपने साथ हो रहे किसी भी शोषण का विरोध करने में आवश्यक सहयोग हेतु पदाधिकारी के मोबाइल नंबर बताए गए और ब्लॉक संगठन से सभी का परिचय कराया गया
2-9-2025 को हमारे क्षेत्र के चिकित्सक शिवदयाल पटेल सूरवारी के साथ फ्रॉड हुआ फोन पर किसी ने क्राइम ब्रांच का हवाला देकर 27000/- रु. की लूट की संगठन में जब जानकारी आई तो पीड़ित व्यक्ति को थाना ठेमी ले जाकर थाना प्रभारी महोदया से बात की और उनका मार्गदर्शन लेकर पीड़ित व्यक्ति को इस समस्या से मुक्ति दिलवाई
आगामी चर्चाओं में करकबेल में हुई रेल दुर्घटना में परिवार के मुखिया की मृत्यु हो जाने पर उस परिवार को रेलवे विभाग एवं मध्य प्रदेश शासन से प्रावधान के अनुरूप जो सहयोग मिलना चाहिए उसकी योजना बनाई।
इसी प्रकार बिगत तीन माह पूर्व नरेश प्रजापति करकबेल का निधन हो गया जिसके छोटे-छोटे बच्चे हैं उनके परिवार को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से मार्गदर्शन किया गया
संगठन में ब्लॉक सचिव के पद पर नवागत डॉक्टर भरत मेहरा जी को नियुक्त किया गया जिला अध्यक्ष महोदय ने पदभार देते हुए सुरेंद्र सक्सेना को ब्लॉक उपाध्यक्ष के पद पर पदोन्नत किया
क्षेत्र में हो रही समसामयिक घटनाओं पर चर्चाएं हुई भ्रष्टाचार मानव शोषण आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्यों को लेकर पदाधिकारी के सुझाव और विचार लिए गए और समाज को किस प्रकार हम न्याय दिला सके शोषण से बचा सके जैसे विषयों पर कार्य करने का संकल्प लिया गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88