जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने ब्रजनंदन तिवारी का किया सम्मान

सतना जबलपुर दर्पण । मैहर जिले के सरना पैलेस में आयोजित जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में मैहर विधानसभा विधायक आदरणीय श्रीकांत चतुर्वेदी जी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष कमलेश सुहाने , दिनेश पूरी गोस्वामी प्राचार्य सांदीपनि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैहर ,सुखराम पैकरा विकासखंड शिक्षा अधिकारी मैहर द्वारा जिले में पर्यावरण शिक्षण कार्यक्रम के सुचारू रूप से क्रियान्वयन एवं जिला मास्टर ट्रेनर के पद पर निष्ठा पूर्वक अपने पद पर कार्य करते हुए अपने दायित्व का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करने तथा गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान करने एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अभूतपूर्व योगदान के लिए गरिमामय में समारोह में अंगवस्त्र ,श्रीफल ,प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह के रूप जगत जननी मां शारदा की प्रतिमा भेट कर सम्मानित किया।*



