मजदूरों से भरा एक पिकअप पलटा

मझौली दर्पण। यह मामला थाना मझौली के अंतर्गत हुआ है जिसमें ग्राम हटौली से एक पिकअप वाहन खेतों में रोपा लगवाने के लिए मजदूरों को लेकर ग्राम अमंगवा देवरी जा रहा था जिससे कि गाड़ी ड्राइवर की लापरवाही के चलते गाड़ी अनियंत्रित होकर मोहनिया ग्राम के आगे पलट गई जिसमें लगभग 20 से 25 मजदूर घायल हो गए जिनको उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझौली लाया गया इसमें किसी प्रकार की कोई हताहत दुर्घटना नहीं हुई और उनका इलाज मझौली अस्पताल में कराया गया लेकिन तीन से चार मजदूरों को ज्यादा चोट आ जाने के कारण उनको एंबुलेंस के माध्यम से जबलपुर मेडिकल अस्पताल रिफर किया गया ओर थाना मझौली द्वारा मामला कायम कर लिया गया और इस पूरे मामले की जांच थाना मझौली द्वारा की जा रही है।
रिपोर्टर ओमप्रकाश साहू



