उमरिया दर्पण

नेशनल लोक अदालत: समझौते से त्वरित न्याय का सुनहरा अवसर, ढीमरखेड़ा में जागरूकता शिविर

सतीश चौरसिया उमरियापान । आगामी 09 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत को लेकर तहसील न्यायालय ढीमरखेड़ा परिसर में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया । शिविर में उपस्थित पक्षकारों को लोक अदालत के महत्व, प्रक्रिया और लाभों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई ।
मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में न्यायाधीश पूर्वी तिवारी की विशेष भूमिका रही । उनके मार्गदर्शन और सक्रिय पहल से शिविर सुव्यवस्थित और प्रभावी तरीके से संपन्न हुआ । उन्होंने सरल भाषा में उपस्थित लोगों को समझाया कि लोक अदालत के माध्यम से लंबित दाण्डिक एवं सिविल प्रकरणों का आपसी सहमति से त्वरित निराकरण संभव है ।
न्यायाधीश पूर्वी तिवारी ने पक्षकारों को प्रेरित करते हुए कहा कि लोक अदालत विवादों के शांतिपूर्ण समाधान का सशक्त माध्यम है, जहां समय और धन दोनों की बचत होती है । उनके द्वारा दी गई स्पष्ट और व्यवहारिक जानकारी से उपस्थित लोगों में जागरूकता और विश्वास का वातावरण बना ।
शिविर में यह भी बताया गया कि लोक अदालत में पारित निर्णय अंतिम होते हैं, जिससे पक्षकारों को लंबी न्यायिक प्रक्रिया से राहत मिलती है । कार्यक्रम के दौरान नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया ।
कार्यक्रम की सफलता में न्यायाधीश पूर्वी तिवारी के कुशल संचालन और जनहितकारी सोच की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसकी सराहना उपस्थित लोगों द्वारा भी की गई । इस पहल से क्षेत्र में न्याय के प्रति जागरूकता बढ़ी है और आगामी लोक अदालत को लेकर सकारात्मक माहौल बना है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88