कटनी दर्पणमध्य प्रदेश

बिना सूचना दिेये अपने कर्तव्य स्थल से अनुपस्थित पटवारी पर हुई कार्यवाही

कटनी जबलपुर दर्पण । विजयराघवगढ़ एसडीएम महेश मंडलोई ने सिंगौड़ी सर्कल के ग्राम इटौरा, इटमा के हल्का पटवारी रघुवीर शरण सिंह को बिना कोई सूचना दिये अपने कर्तव्य स्थल पर अनुपस्थित रहने के कारण निलंबित कर दिया है। एसडीएम श्री मंडलोई ने निरीक्षण के दौरान हल्का पटवारी को अपने कर्तव्य स्थल पर अनुपस्थित पाया था। इस संबंध में जब उन्‍होंने ग्रामवासियों से चर्चा की तो ग्रामीणों ने बताया कि पटवारी श्री सिंह के हल्का में न आने के कारण गरीब, मजदूरों एवं किसानों को अपनी समस्याओं के निराकरण हेतु तहसील कार्यालय के चक्कर काटना पड़ता है। कॉल करने पर भी उनके द्वारा बात नहीं की जाती। इसके बाद एसडीएम श्री मंडलोई द्वारा संबंधित पटवारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। परंतु, पटवारी द्वारा उपस्थित होकर कोई उचित जवाब प्रस्तुत न करने एवं साप्ताहिक समीक्षा बैठक में उपस्थित न होने के कारण एसडीएम श्री मंडलोई ने सिविल सेवा नियमों के तहत कार्यवाही करते हुए पटवारी श्री सिंह को निलंबित कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88