अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रेखा अंजू तिवारी ने दिया संदेश

बेटियों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना जरूरी
मनीष श्रीवास कटनी। मध्यप्रदेश कटनी जिले में8 मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला सशक्तिकरण दिवस आयोजित कार्यक्रम मे कटनी जिले की सशक्त नारी समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी ने अपने ओजस्वी विचार व्यक्त करते हुए कहा कि..बेटियाँ हमारे देश समाज परिवार और जीवन का भविष्य है हम आप सब को मिलकर लडकियों के खिलाफ हिंसा,गर्भपात को रोकना चाहिए और ऐसी बेटियों के साथ सशक्त और मजबूती से खड़ा होना चाहिए जो बेटी की चाह नही रखती और उन्हे परिवार समाज के डर से कचरे के डिब्बे मे फेक देती है आगे समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी ने कहा कि हमारी बेटियों को जिससे भी खतरा दिखाई दे उसे तत्काल वही पर सबक सिखाए और सुखमय जीवन व्यतीत करे
माना वर्तमान समय में महिलाओं और बेटियों की डगर थोडी मुश्किल है लेकिन मंजिल तक पहुंच कर दिखायेगी बस उन पर भरोसा रखिए वह कभी अपने माता पिता को दुख दर्द कष्ट और तकलीफ नही पहुचायेंगी इसलिये आईये हम आप सब मिलकर यह संकल्प ले और अपनी बेटियों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाए और उन्हे शिक्षा कौशल विकास आर्थिक साक्षरता तथा अपने जीवन के निर्णय लेने की पूणतः स्वतंत्रता दें । जिससे वह शासम प्रशासन की संचालित योजनाओं की सरकारी पहल, तकनीकी शिक्षा और छोटे छोटे व्यवसायों एवं प्रोत्साहन के माध्यम से सामाजिक और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और सशक्त बने । वहीं वह अपने निर्णय लेने के लिए खुद सक्षम बने ।



