फर्जी वीडियो पोस्ट करना युवक को पड़ा भारी, सिहोरा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

मनीष श्रीवास जबलपुर दर्पण । सिहोरा नगर में हुए विवाद के कुछ समय बाद इंस्ट्राग्राम में सोशल मीडिया पर लिखना युवक को पड़ा भारी, अफवाह फैलाने पर अपराध हुआ दर्ज । सिहोरा विवाद का वीडियो सोशल मीडिया में किया गया अपडेट।
थाना सिहोरा पुलिस ने प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि दिनांक 7.3.2026 को प्रार्थी शिवम कुमार श्रीवास द्वारा थाना प्रभारी सिहोरा के समक्ष शिकायत दर्ज कराई गई । की सोशल मीडिया इंस्टाग्राम मैं एक व्यक्ति द्वारा किसी अन्य जगह का वीडियो उपयोग कर सिहोरा में फिर शुरू हुई लड़ाई शीर्षक का इस्तेमाल करते हुए फर्जी वीडियो वायरल करके सिहोरा में सांप्रदायिक हिंसा भड़काने का प्रयास किया गया। आवेदक शिकायत को निरीक्षक प्रतीक्षा मार्को थाना प्रभारी सिहोरा द्वारा गंभीरता से लेते हुए तत्काल अपराध क्रमांक 159/ 26 धारा 66 डीआईटी एक्ट, 223 बी बीएसन के तहत एफआईआर दर्ज करते हुए। इंस्टाग्राम आईडी के माध्यम से फर्जी वीडियो पोस्ट करने वाले व्यक्ति की सरगर्मी से टीम गठित कर तलाश की गई। तलाशी के दौरान मुखबिर एवं साइबर सेल से प्राप्त जानकारी के आधार पर इंस्टाग्राम आईडी के धारक की पहचान हुई । जो आरोपी अजय सिंह राजपूत पिता अनिल सिंह राजपूत उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम पटना रोड थाना बहोरीबंद जिला कटनी का होना पाया गया। जिसे आज दिनांक 8 3.2026 रविवार को गिरफ्तार कर आरोपी के मोबाइल फोन की जप्ती एवं कठोर कार्रवाई उपरांत माननीय जेएमएफसी महोदय सिहोरा की न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। थाना प्रभारी सिहोरा द्वारा बताया गया है कि जबलपुर पुलिस द्वारा लगातार सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सतत निगाह रखी जा रही है इसके साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किसी भी प्रकार कि गलत पोस्ट या भड़काने वाले कंटेंट उपयोग या पोस्ट ना करें यदि कोई व्यक्ति किसी भी प्रकार से कानून का उल्लंघन करेगा तो उसके ऊपर इसी प्रकार कठोर कार्रवाई की जावेगी।
उल्लेखनीय भूमिका :- सिहोरा थाना निरीक्षक प्रतीक्षा मार्को, वरिष्ठ आरक्षक नीरज चौरसिया, आरक्षक देवराज पटेल आकाश सोनकर , संदीप पांडे का मुख्य योगदान रहा।



