अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर थाना प्रभारी प्रतीक्षा मार्को का सर्वमंगला सम्मान

मनीष श्रीवास जबलपुर दर्पण । अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर परप्रतीक्षा मार्को, नव निर्वाचित थाना प्रभारीसिहोरा पुलिस स्टेशन को “सर्वमंगला सम्मान” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान नरेंद्र मोदी विचार मंच की महासचिव एकता तिवारीद्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने महिला सशक्तिकरण और समाज में महिलाओं की बढ़ती भूमिका पर प्रकाश डाला। एकता तिवारी ने कहा कि पुलिस सेवा में कार्यरत महिलाएं समाज में सुरक्षा और विश्वास का वातावरण बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। कार्यक्रम में थाना प्रभारी प्रतीक्षा मार्को के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। साथ ही महिला दिवस के अवसर पर समाज में महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश भी दिया गया।



