स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना के अंतर्गत”साइबर अपराध से बचाव एवं जागरूकता“ कार्यक्रम आयोजित

जबलपुर दर्पण । स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना, प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय महाकोशल महाविद्यालय जबलपुर के तत्वाधान में ”साइबर अपराध से बचाव एवं जागरूकता“ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में सूर्यकांत शर्मा, एएसपी, जबलपुर ने विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा की विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुये बताया कि जागरुकता ही साइबर सुरक्षा है। हमारे आस पास व्चुअर्ल वर्ल्ड है। व्चुअर्ल वर्ल्ड में सुरक्षा हेतु प्रयास करें। सोशल मीडिया का ओवर यूज ही साइबर क्राइम को बढ़ावा देता है। विद्यार्थियों को साइबर स्पेस, साइबर सुरक्षा, साइबर अपराध के बारे में विस्तुत जानकारी प्रदान की। श्री शर्मा ने कहा कि किसी भी अंजान नंबर से आए मैसेज या लिंक पर क्लिक न करे, अंजान नंबर से आने वाले वीडियोकॉल रिसीव न करें एवं सोशल मीडिया पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी सीमित रखें। इंटरनेट का उपयोग बहुत उपयोगी है, लेकिन सावधानी के साथ इसका उपयोग करें। प्रो. अरुण शुक्ल, संभागीय समन्वयक, स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना ने बताया कि वर्तमान में समाज के हर क्षेत्र में ऑनलाइन कार्य किया जा रहा है। जिससे साइबर अपराध बढ़ रहे है। साइबर अपराध से बचाव एवं जागरुकता बढ़ाने हेतु कार्यकम आयोजित किया गया। इस अवसर पर डॉ. ज्योति जुनगरे, डॉ. शिवचंद्र वल्के, डॉ. महेन्द्र कुमार कुशवाहा, डॉ. मीनाक्षी मेरावी, श्रीमती लल्लाबाई लोधी, डॉ. नीलिमा, डॉ. तरूणेन्द्र साकेत के साथ महाविद्यालय लगभग 84 विद्यार्थी उपस्थित रहे।



