बालाघाट दर्पण

नगरपालिका डे एनयूएलएम द्वारा फूड सेफ्टी को लेकर हुआ प्रशिक्षण

बालाघाट जबलपुर दर्पण । स्वच्छता सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक मनाया जा रहा है जिसमें लोक कल्‍याण मेला अंतर्गत दीनदयाल अंत्योदय योजना शहरी आजीविका मिशन डे एनयूएलएम के अंतर्गत पुर्नगठित पीएम स्वनिधि योजना द्वारा लाभान्वित हितग्राहियों को एफएसएसएआई के प्रशिक्षणकर्ता द्वारा 29 सितंबर को नपा सभागार में प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें खाद्य सुरक्षा एवं व्यवसाय की उन्नति के लिये भी फायदे सुझाये गये। इस प्रशिक्षण में नगरपालिका बालाघाट द्वारा लाभान्वित पीएम स्वनिधि, पथ विक्रेता एवं स्व सहायता समूहों की महिलाओं को मार्गदर्शित किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान भारत सरकार के खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण के प्रशिक्षणकर्ता द्वारा फूड एवं फूड प्रोडक्शन के संबंध में बहुमूल्य जानकारियां दी गई। किस प्रकार व्यवसाय करना है और क्या-क्या सावधानियां खाद्य सामग्री तैयार करने तथा विक्रय में बरती जानी चाहिये इसे लेकर शुद्धतायुक्त खाद्य पदार्थो को लेकर भी बताया गया। स्वच्छता सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक तथा लोक कल्याण मेला अंतर्गत दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन अन्तर्गत पुनर्गठित पीएम स्वनिधि योजना द्वारा लाभान्वित पथ विक्रेताओं एवं शहरी स्व सहायता समूह इस एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में लाभान्वित हुये।

इस अवसर पर नपाध्यक्ष भारती सुरजीतसिंह ठाकुर के जन्मदिन पर उनका स्वागत किया गया तथा प्रशिक्षणकर्ता श्रीधर बकुल द्वारा सभी हितग्राहियों को फूड एवं सुरक्षा प्रोडक्शन से संबंधित जानकारी दी गई एवं होने वाली परेशानियों से संबंधित पथ विक्रेताओं एवं स्व सहायता समूह से उनकी जिज्ञासाओं के अनुरूप प्रश्र किये गये तथा सारगर्भित उत्तर भी दिया गया। लोक कल्याण मेला अंतर्गत पीएम स्वनिधि एफएसएसएआई प्रशिक्षण कार्यक्रम में नपाध्यक्ष श्रीमती भारती ठाकुर, सभापति योगिता विनय बोपचे, कार्यालय अधीक्षक वाचस्पति त्रिपाठी, डूडा एवं निकाय सिटी मिशन मैनेजर ममता बम्हूरे, दीपक बिठले के अलावा एनयूएलएम कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में लाभार्थी हितग्राहियों एवं स्व सहायता समूह की बहनों की उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88