बालाघाट दर्पण

मध्‍यप्रदेश के पहले राहवीर बने डॉ. अंकित असाटी

बालाघाट जबलपुर दर्पण । सड़क दुर्घटना में घायल व्‍यक्ति को अस्‍पताल पहुंचाने में मदद कर उसकी जीवन रक्षा करने वाले व्‍यक्ति को शासन द्वारा 25 हजार रुपये की प्रोत्‍साहन राशि प्रदान की जाती है। इस योजना के अंतर्गत घायल व्‍यक्ति को अस्‍पताल पहुचाने में मदद करने के लिए मोहगांव मलाजखंड निवासी डॉ. अंकित असाटी को प्रोत्‍साहन राशि प्रदान करने का प्रस्‍ताव जिला प्रशासन द्वारा परिवहन आयुक्‍त मप्र भोपाल को भेजा गया था। जिसे स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। 30 सितंबर को भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री एवं बालाघाट जिले के प्रभारी मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह द्वारा राहवीर डॉ. अंकित असाटी को 25 हजार रुपये व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। डॉ. अंकित असाटी राहवीर योजना में अपना योगदान देने वाले प्रदेश के पहले राहवीर भी बन गए है।

13 अगस्‍त 2025 की रात्रि 11 बजे डॉ. अंकित असाटी ने देखा कि मलाजखंड पौनी में भारत पेट्रोल पम्‍प के सामने मेन रोड पर कार क्रमांक सीजी-04-एनटी-7252 के चालक द्वारा मोटर साईकिल क्रमांक एमपी-28-एमई-0903 से जा रहे भीमलाट निवासी अक्षय तेकाम को ठोस मार दी गई है और वह सड़क पर घायल अवस्‍था में पड़ा हुआ है। इस पर डॉ. अंकित असाटी ने प्राथमिक उपचार के लिए तत्‍काल उसे सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र बिरसा पहुंचाया। बिरसा के अस्‍पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर ईलाज के लिए 108-एम्‍बुलेंस से जिला चिकित्‍सालय बालाघाट पहुंचाया गया। इसके बाद उसे उपचार के लिए सहयोग हॉस्पिटल गोंदिया में भर्ती कराया गया। वर्तमान में अक्षय तेकाम का गोंदिया के सहयोग हॉस्पिटल में उपचार किया जा रहा है और उसकी हालत खतरे से बाहर है।

डॉ. अंकित असाटी द्वारा सड़क पर घायल अवस्‍था में पड़े अक्षय तेकाम को अस्‍पताल पहुंचाने में तत्‍परता दिखायी गई। उनकी इस मानवीय मदद के कारण अक्षय तेकाम की जीवन रक्षा संभव हो सकी है। जिला परिवहन अधिकारी श्री अनिमेष गढपाल ने बताया कि डॉ. अंकित असाटी द्वारा की गई इस मानवीय पहल के लिए उनका नाम राहवीर योजना में 25 हजार रुपये की प्रोत्‍साहन राशि के लिए जिला प्रशासन द्वारा परिवहन आयुक्‍त मप्र शासन को भेजा गया था, जिसे स्वीकृति प्राप्त हो गई है। 30 सितंबर को भोपाल में डॉ. असाटी को सम्मानित किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88