कटनी दर्पण

छिंदवाड़ा कफ सिरप कांड पर कटनी कांग्रेस का केंडल मार्च स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग

कटनी जबलपुर दर्पण । छिंदवाड़ा में कफ सिरप से हुई बच्चों की मौत के विरोध में आज कटनी कांग्रेस ने ज़ोरदार प्रदर्शन किया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित शुक्ल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शाम को कैंडल मार्च निकालकर मृत बच्चों को श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान कांग्रेसजनों ने स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला के इस्तीफे की मांग करते हुए नारेबाज़ी की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि प्रदेश सरकार की लापरवाही से निर्दोष बच्चों की जान गई है, जिसकी जिम्मेदारी मंत्री को लेनी चाहिए।

कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88