कटनी दर्पण

कोतवाली पुलिस ने किया हनुमान गंज में हुई चोरी का खुलासा

कटनी जबलपुर दर्पण । दिनांक 03.10.2025 को फरियादी सुरेन्द्र गुप्ता पिता रामदास गुप्ता उम्र 44 वर्ष नि. हनुमान गंज कटनी का थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट लेख कराया कि मेरा मकान हनुमान गंज वर्मा गली कटनी में है जिसकी मरम्मत का काम के लिए दिनांक 21.09.2025 से 24.09.2025 तक लेवर लगाया था जिसमें नल फिटिंग का काम भी चल रहा था। काम पूरा होने के बाद दिनांक 26.09.2025 को अपने मकान में गया। इसी दौरान मकान के ऊपरी हिस्से बने कमरे में गया जिसमें एक लकड़ी की अलमारी रखी है को खोलकर देखा तो उसमें सोने की चैन जिसमें गणेश जी की लॉकेट लगी थी वजनी करीब 02 तोला और 20000 रू व काले रंग का पर्स जिसमें आधारकार्ड व फोटो रखे थे अलमारी में नही थे। फरियादी सुरेन्द्र गुप्ता द्वारा थाना उपस्थित आकर की गई रिपोर्ट पर थाना कोतवाली कटनी में अप.क्र. 852/25 धारा 305(ए) बीएनएस का पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया। घटना के संबंध में फरियादी से विस्तृत पूछताछ की गई जिसके द्वारा बताया गया कि मैनें घर में कुछ दिन पहले मरम्मत के काम के लिए लेवर और प्लम्बर को लगाया था। फरियादी द्वारा घर में काम करने वाले प्लम्बर दिलीप कुमार तिवारी निवासी ग्राम घिनौची पोस्ट गुलवारा थाना कुठला के ऊपर संदेह व्यक्त किया। जिसके आधार पर संदेही की पतासाजी की गई। संदेही से पूछताछ करने के दौरान पहले तो गुमराह करते हुए घटना के बारे में कोई जानकारी होना नही बताया परंतु हिकमतअमली से पूछताछ करने पर सुरेन्द्र गुप्ता के घर में प्लम्बर का काम करने के दौरान ऊपरी मंजिल पर रखी लकड़ी की अलमारी से एक सोने की चैन जिसमें गणेश जी की प्रतिमा का लॉकेट लगा हुआ था एवं नगद 20000 रू व काले रंग का पर्स चोरी कर ले जाना स्वीकार किया। आरोपी के मेमोरेण्डम पर चोरी की गई सोने की चैन लॉकेट सहित व काले रंग का पर्स जिसमें सुरेन्द्र गुप्ता का आधारकार्ड, फोटो बरामद किए गए। आरोपी द्वारा पैसों को खर्च हो जाना बताया गया। आरोपी दिलीप कुमार तिवारी पिता रामनरेश तिवारी उम्र 34 वर्ष नि. ग्राम घिनौची पोस्ट गुलवारा थाना कुठला जिला कटनी को विधिवत गिरफ्तार किया जाकर जे.आर पर माननीय न्यायालय पेश किया जाता है।

गिरफ्तार आरोपी का नाम- दिलीप कुमार तिवारी पिता रामनरेश तिवारी उम्र 34 वर्ष नि. ग्राम घिनौची पोस्ट गुलवारा थाना कुठला जिला कटनी
बरामद मशरूका- 01 सोने की चैन जिसमें गणेश जी लॉकेट लगी है कीमती 200000 रू व आधारकार्ड, फोटो

चोरी की पतासाजी में विशेष भूमिका- पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन व अति. पुलिस अधीक्षक श्री डा. संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमति नेहा पचीसिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरी. राखी पाण्डेय, प्र.आर. अशोक सिंह, नीरज तिवारी, अनिल सेंगर, वीरेन्द्र सिंह, पुष्पराज सिंह, आर. दीपक तिवारी, अमरजीत सिंह, मंसूर हुसैन, मोहन मण्डलोई की अहम भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88