सीधी दर्पण

रामपुर नैकिन नायब तहसीलदार की कार्यवाही से मचा हड़कंप

सीधी जबलपुर दर्पण । जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र के ग्राम नैकिन में गुरुवार दोपहर लगभग 12 बजे ग्रामीणों ने एक ट्रक में भरी 300 बोरी अवैध खाद को पकड़ा। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना नायब तहसीलदार रामपुर नैकिन महेंद्र द्विवेदी को दी। सूचना मिलते ही तहसीलदार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचेए लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने पूरे मामले को दबाने की कोशिश की। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि तहसीलदार ने 300 बोरी में से केवल 20 बोरी खाद को जब्त कर तहसील कार्यालय भेजाए जबकि बाकी 280 बोरी खाद उसी स्थान पर छोड़ दी। यह देख ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने आरोप लगाया कि तहसीलदार ने ट्रक ड्राइवर से गुप्त रूप से बातचीत कर मामले को कमजोर करने की कोशिश की। ग्राम नैकिन निवासी विजय बैस के घर यह खाद भंडारित की जा रही थी। ग्रामीणों का कहना है कि यहां लंबे समय से अवैध रूप से खाद की बिक्री और भंडारण होता रहा है, जिसकी जानकारी प्रशासन को भी थी, लेकिन कार्रवाई नहीं की जा रही थी। मौके पर मौजूद आदित्य मिश्रा ने बताया मेरे सामने पूरी 300 बोरी खाद उतारी गई थी, तहसीलदार भी मौके पर थे, लेकिन उन्होंने सिर्फ औपचारिकता निभाई और चुपचाप 20 बोरी लेकर चले गए। इस कार्रवाई में थाना रामपुर नैकिन से सिपाही मोतीलाल रावत और प्रसन्न मिश्रा भी मौजूद रहे। जब इस मामले में नायब तहसीलदार महेंद्र द्विवेदी से बात की गई तो उन्होंने कहा खाद का भंडारण सही था, क्योंकि व्यक्ति के पास लाइसेंस है। लेकिन जब उनसे पूंछा गया कि केवल 20 बोरी ही क्यों जब्त की गई तो उन्होंने जवाब देने से इनकार करते हुए कहा यह मेरा काम है, इसमें किसी को हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। वहीं कृषि विभाग के सहायक संचालक डॉ. राजेश सिंह ने इस पर स्पष्ट कहा कि यह खाद सीधी जिले में मान्य नहीं है और अवैध रूप से लाई गई है। जैसे ही तहसील कार्यालय से पत्र प्राप्त होगा इस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88