सतना दर्पण

चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र की जर्जर सड़कों और अन्यसंस्याओं को लेकर निकली दो दिवसीय पदयात्रा

सतना जबलपुर दर्पण । चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र की जर्जर सड़कों को लेकर दो दिवसीय पैदल जन यात्रा समाजसेवी सुभाष शर्मा डोली के नेतृत्व में 21 किलोमीटर हजारों क्षेत्र वासियों के साथ पदयात्रा निकाली गई। स्थानीय जनप्रतिनिधियों की अनदेखी के चलते क्षेत्र की सड़कें जर्जर हालत में हैं । जनता की मूलभूत समस्या को देखते हुए सुभाष शर्मा डोली क्षेत्रीय जनता के समर्थन में 13 अक्टूबर 2025 से पैदल जन यात्रा की शुरुआत बरौंधा से और समापन 14 अक्टूबर को पिंडरा तिराहा में किया गया। क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर एक पिंडरा तिराहे में जनसभा आयोजित की गई जिसमें हजारों की संख्या में क्षेत्रीय जन मौजूद रहे जहां उक्त समस्याओं का ज्ञापन पत्र मझगवां अनुविभागीय अधिकारी को सौंपा गया।
क्षेत्रीय समस्याओं के प्रमुख बिंदु
पिंडरा से बरौंधा होकर भियामऊ तक नई 7 मीटर चौड़ी सड़क बनाने
बरौंधा से कठवारिया 5 मीटर नई सड़क बनाने
खोही से पाथर कछार और खोही से भीटा जर्जर सड़क मार्ग को सही करने
झरी से पड़री नकैला सड़क चौड़ीकरण
बरौंधा में स्थाई तहसील का संचालन
बरौंधा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थाई डॉक्टर की पदस्थापना
क्षेत्र में कई वर्षों से काबिज आदिवासी एवं अन्य को वन अधिकार के पट्टे देने
किसानों को रासायनिक खाद उपलब्ध कराने जैसी तमाम समस्याओं को लेकर यह पैदल जन यात्रा चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र में निकाली गई। जिसमें हजारों क्षेत्रवासी इस पैदल जनयात्रा में शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88