5 एकड़ से कम रकवा वाले किसानों को सोसायटी से नगद राशि में खाद उपलब्ध हो : डॉ अभय प्रताप सिंह

टीकमगढ़ जबलपुर दर्पण । भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ अभय प्रताप सिंह यादव ने कलेक्टर, जिला टीकमगढ़ को पत्र के माध्यम से 5 एकड़ से कम रकबा वाले किसानों को सोसायटी से नगद राशि में खाद उपलब्ध कराने की उनकी माँग से अवगत कराया। डॉ यादव ने कहा कि जिले में 5 एकड़ से कम रकबा वाले किसान लगभग 60% है, जिन्हें बाज़ार से महंगे दामों में खाद खरीदना पड़ता है। छोटे किसानों को दो या चार बोरी की आवश्यकता होती है, कोई निर्धारित प्रक्रिया बनाकर उन्हें सोसायटी से ही नगद राशि में खाद उपलब्ध हो जाएगा तो बड़ी राहत मिल जाएगी। अन्यथा उन्हें 1450 रुपए की बोरी बाज़ार से 2000 रुपये में खरीदनी पड़ती है। बड़े किसान सोसायटी से परमिट के माध्यम से खाद प्राप्त कर लेते हैं वहीं छोटे किसानों के सोसायटी में खाते नहीं होते हैं। वह बाजार पर निर्भर रहते हैं।



