मैहर में मंगलवार को जनसुनवाई सीएसपी महेंद्र सिंह ने सुनी जनता की शिकायतें, दिए त्वरित जांच के निर्देश

मैहर जबलपुर दर्पण । मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक महेंद्र सिंह चौहान ने नगरीय थाना क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न शिकायतों की सुनवाई की इस दौरान नागरिकों द्वारा सात से अधिक आवेदन प्रस्तुत किए गए, जिनमें स्थानीय विवाद, पुलिस कार्रवाई, और अन्य सामाजिक शिकायतें शामिल थीं सीएसपी महेंद्र सिंह ने प्रत्येक मामले को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित थाना प्रभारियों को शीघ्र जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य जनता की समस्याओं का त्वरित और निष्पक्ष समाधान करना है उन्होंने यह भी कहा कि आमजन किसी भी प्रकार की समस्या या अपराध संबंधी सूचना निःसंकोच पुलिस को दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके और अपराधों पर रोक लगाई जा सके।



