कटनी दर्पण

योजनाओं में धीमी प्रगति पर जनपद सीईओ ने जताई नाराजगी

ढीमरखेड़ा जबलपुर दर्पण। कटनी जिले की जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) श्री यजुवेंद्र कोरी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सेक्टर ढीमरखेड़ा और खमतरा क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में संचालित विभिन्न योजनाओं और गतिविधियों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।
न्यूनतम प्रगति पर सख्त रुख
समीक्षा के दौरान, जनपद सीईओ श्री यजुवेंद्र कोरी ने न्यूनतम प्रगति वाली ग्राम पंचायतों के प्रदर्शन पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित ग्राम पंचायतों के सचिवों, ग्राम रोजगार सहायकों और नोडल अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे आगामी दो दिवस के अंदर योजनाओं की प्रगति में वांछित सुधार लाएं।
जिला सीईओ के निर्देश
उल्लेखनीय है कि जिला पंचायत की सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के माध्यम से सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने और विभिन्न विकास योजनाओं में तेजी से प्रगति लाने पर जोर दिया है।
बैठक में इनकी रही उपस्थिति
समीक्षा बैठक में स्वच्छ भारत मिशन और प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर, जनपद स्तरीय योजना प्रभारी, क्षेत्रीय उपयंत्री, पंचायत समन्वय अधिकारी, एडीईओ, ग्राम पंचायतों के सचिव तथा ग्राम रोजगार सहायक उपस्थित रहे।
विकास कार्यों को गति देने पर जोर
इस समीक्षा बैठक का मुख्य उद्देश्य योजनाओं की प्रगति में आ रही बाधाओं को दूर कर सुधार लाना और विकास कार्यों को गति प्रदान करना है। जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के सीईओ ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे योजनाओं की प्रगति की नियमित रूप से समीक्षा करें और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें ताकि विकास कार्य समय पर और प्रभावी ढंग से पूरे हो सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88