सीधी दर्पण

एकलव्य विद्यालय के छात्रों का राज्य स्तर पर प्रथम स्थान

सीधी जबलपुर दर्पण । स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित राष्ट्रीय बालरंग सत्र 2025-26 के अलग अलग विधाओं की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता अलग-अलग संभागीय कार्यालय में संपन्न हुई। जिसमे एकलव्य विद्यालय सीधी के छात्रों विष्णुदत्त त्रिपाठी, राजकृष्ण तिवारी ने प्रश्नमंच में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करते हुए पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया। साथ ही विद्यालय के छात्राओं शिखा रावत, मीनाक्षी विश्वकर्मा, प्रेक्षा सिंह, निशी सिंह एवं सोनाली सिंह की संस्कृत नृत्य नाटिका की प्रस्तुति की एवं प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त किए, सुलेख में अर्चिता सिंह, पूजा सिंह ने शानदार प्रस्तुति दी। इसमें से साहित्यिक विद्याएं, इंदौर मे एवं संस्कृत विद्याएं, उज्जैन संभाग में संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश के सभी संभाग के चयनित प्रतिभागी भाग लिए एवं राज्य स्तर प्रतियोगिता में अपनी अपनी प्रस्तुतियां दिए। इन बच्चों की इस उपलब्धि में संयुक्त संचालक संभागीय कार्यालय रीवा, जिला शिक्षा अधिकारी सीधी, जिला सांस्कृतिक प्रभारी सीधी, राकेश रतन पाण्डेय एवं जिले के पदाधिकारियों ने बधाई दी है तथा आगे की सफलता के लिए प्रेरित किया है। छात्रों की इस उपलब्धि में बच्चों की मेहनत के साथ-साथ विद्यालय की सांस्कृतिक प्रभारी प्रीति शुक्ला, मनोज खरे, मनिता सिंह, अरविंद सिंह, विदित सिंह एवं कोरियोग्राफर अनूप लखेरा, सनी बैगा का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। ज्ञात हो कि विद्यालय की द्वारा पढ़ाई के साथ-साथ खेल सांस्कृतिक और अन्य विधाओं में भी लगातार नए आयाम स्थापित किए हैं। छात्र-छात्राओं के इस कीर्तिमान में विद्यालय के संचालक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह सहित समस्त विद्यालयीन परिवार एवं अभिभावकों द्वारा छात्र-छात्राओं को शुभकामनायें देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88