धनतेरस के विशेष मौंके पर मां नर्मदा गौ सेवा समिति संस्थापक ने किए दीप प्रज्वलित

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। मां नर्मदा गौ सेवा समिति के संस्थापक लोकमणी पाराशर ने धनतेरस के मौंके पर संस्था कार्यालय अमरकंटक रोड पुरानी डिंडोरी में दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया। दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कार्यक्रम के पश्चात मां नर्मदा गौ सेवा समिति के संस्थापक श्री पाराशर ने संस्था के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें संस्था के मूल उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए कार्यों को गति देनी होगी। संस्था के मुख्य उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए श्री पाराशर ने कहा कि हमें निरंतर गौ सेवा के प्रति समर्पित रहना है, हमें लगातार विकलांग गाय, असहाय, आवारा मवेशी सहित अन्य को अपने गौ शाला में रखने के प्रबंध जल्द ही किए जा रहे हैं। सदस्यों को संबोधित करते हुए श्री पाराशर ने आगे कहा कि हमें शासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सरकार के जन-कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन करना है। धनतेरस कार्यक्रम के दौरान संस्था के संस्थापक लोकमणी पाराशर, मां नर्मदा गौ सेवा समिति के अध्यक्ष विनय पाराशर, नेहरू युवा केन्द्र से आरपी कोशवाहा, संस्थान के सचिव नंद किशोर ठाकुर, मां नर्मदा गौ सेवा समिति के उपाध्याय दिगम्बर सिंह राजपूत सहित संस्थान के अन्य सदस्य मौजूद रहे।



