बालाघाट दर्पण

उपार्जन समिति की हुई बैठक जीपीएस लगे वाहनों से ही होगा धान का परिवहन

बालाघाट जबलपुर दर्पण । खरीफ सीजन 2025-26 में समर्थन मूल्‍य पर धान उपार्जन के लिए जिले में सभी आवश्‍यक तैयारियॉ की जा रही है। इसी परिप्रेक्ष्‍य में 22 अक्‍टूबर को कलेक्‍टर मृणाल मीना की अध्‍यक्षता में जिला उपार्जन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समर्थन मूल्‍य पर धान खरीदी के संबंध में विस्‍तार से चर्चा की गई और महत्‍वपूर्ण निर्णय लिये गए। बैठक में अपर कलेक्‍टर जीएस धुर्वे, जिला आपूर्ति अधिकारी आरएस ठाकुर, उपसंचालक कृषि फूलसिंह मालवीय, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के सीईओ पी जोशी, मंडी इंस्‍पेक्‍टर मनोज पटले उपस्थित थे। बैठक में निर्देशित किया गया कि जिले में अवैध रूप से खरीदी केंद्रो पर विक्रय के लिए लायी जाने वाली धान पर कड़ी निगरानी रखी जाए। इसके लिए जिले के विभिन्‍न स्‍थानों पर बनाये जाने वाले चेक पोस्‍ट पर सीसी टीवी कैमरे लगाने एवं उनका कंट्रोल रूम कलेक्‍ट्रेट कार्यालय में रखने के निर्देश दिये गए। सीसी टीवी कैमरे चेक पोस्‍ट पर ऐसे स्‍थानों पर लगाये जाएंगे जहां से धान लेकर आने वाले वाहन पर पूरी नजर रखी जा सके। बैठक में तय किया गया कि समर्थन मूल्‍य पर खरीदी के दौरान जिन खरीदी केंद्रो एवं संदिग्‍ध राईस मिलर्स द्वारा गड़बड़ी किये जाने की संभावना रहती है उनके प्रतिदिन के स्‍टॉक एवं राईस मिल के बिजली बिल खपत का सत्‍यापन कराया जाएगा। इस दौरान राईस मिल की मिलिंग क्षमता एवं उसके पास उपलब्‍ध धान का भी सत्‍यापन किया जाएगा। बैठक में तय किया गया कि सभी खरीदी केंद्रो पर प्रतिदिन की खरीदी एवं केंद्र के क्षेत्र में उपलब्‍ध धान का डेटा संकलित किया जाएगा और उससे नजर रखी जाएगी कि खरीदी केंद्र में किसी तरह की गड़बड़ी तो नही की जा रही है। समर्थन मूल्‍य पर खरीदी गई धान के परिवहन में लगे सभी वाहनों पर अनिवार्य रूप से जीपीएस लगा होना चाहिए। जिन वाहनों में जीपीएस नही लगा होगा उनका धान परिवहन में उपयोग नही किया जाएगा। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि धान उपार्जन के लिए पंजीयन कराने वाले बड़े रकबे के किसानों के खेत में लगी धान फसल का सत्‍यापन कराया जाएगा। सत्‍यापन का यह कार्य शीघ्र ही राजस्‍व एवं कृषि विभाग द्वारा किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88