बालाघाट दर्पण

यात्री बसों में निर्धारित किराये से अधिक किराया वसूले जाने पर शिकायत के लिए नम्‍बर जारी

बालाघाट जबलपुर दर्पण । त्यौहारों के सीजन में भोपाल एवं इंदौर की बसो में यात्रियों से अधिक किराया लिये जाने की शिकायतों पर परिवहन विभाग द्वारा कार्यवाही की जा रही है। जिला परिवहन कार्यालय द्वारा यात्री बसों में निर्धारित किराये से अधिक किराया वसूले जाने पर शिकायत के लिए मो.न. जारी किये गए है। यात्री इन मो.न. पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है।

जिला परिवहन अधिकारी अनिमेष गढ़पाल ने बताया कि लंबी दूरी की बसों में निर्धारित से अधिक किराया लिए जाने पर यात्री जिला परिवहन कार्यालय बालाघाट में शिकायत कर सकते हैं, उनकी शिकायत पर त्वरित कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि बालाघाट से भोपाल सुपर लग्जरी एसी बस का किराया 1120 रुपये, बालाघाट से इंदौर सुपर लग्जरी एसी बस का किराया 1583 रुपए, बालाघाट से भोपाल स्लीपर बस का किराया 896 रुपये एवं बालाघाट से इंदौर स्लीपर बस का किराया 1267 रुपये निर्धारित है । इससे अधिक किराया लिए जाने पर बस संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

यात्रियों से अधिक किराया लिये जाने पर या‍त्री प्रमोद कुमार उइके के मोबाईल नं. 9301990393, जितेन्द्र कटरे के मो.न. 8871700936 या भूपेंद्र नारनौरे के मो.न. 7489530837 पर शिकायत कर सकते हैँ। शिकायत प्राप्‍त होते ही परिवहन विभाग बस संचालक के विरूद्ध त्‍वरित कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88