औल्याकन्हार में चौथी मंडई पर दो शायरों के बीच जंगी मुकाबला आज

लालबर्रा जबलपुर दर्पण। नगर मुख्यालय से लगभग दो किलोमीटर कि दुरी पर स्थित ग्राम पंचायत औल्याकन्हार में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी चौथी मंडई का आयोजन 25 अक्टूबर दिन शनिवार को सभी ग्रामीणों के सहयोग से आज किया जा रहा है।
प्रेस को जानकारी देते हुए मंडई समीति अध्यक्ष श्री धनेन्द्र पटले ने बताया कि मंडई कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु पुर्व में 5 अक्टूबर दिन रविवार को गांधी चौक के सभा मंच पर सभी ग्रामीणों कि एक सामूहिक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों कि संख्या में ग्रामीण जन मौजूद रहे तथा मंडई कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी लोगों ने अपने अपने सुझाव दिए तत्पश्चात मंडई कार्यक्रम के क्रियान्वयन हेतु सभी उपस्थित लोगों कि उपस्थिति में सर्वसम्मति से मंडई समीति का भी गठन किया गया जिसमें मंडई समीति अध्यक्ष श्री धनेन्द्र पटले,उपाध्यक्ष मुकेश चौहान,सचिव शरद धानेश्वर सहित समीति सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
आगे जानकारी देते हुए समीति अध्यक्ष श्री धनेन्द्र पटले ने बताया कि दिपोउत्सव पर्व के बाद मंडई मेले का दौर प्रारंभ होता है जिसमें हर ग्राम में पुरातन से मंडई का आयोजन होता हुआ आ रहा है।इसी तारतम्य में 25 अक्टूबर दिन शनिवार को दिन-रात कि चौथी मंडई के उपलक्ष्य में शिव मंदिर के समीप ग्राम वासियों व क्षेत्रवासियों के मनोरंजन हेतु रात्रि में दुय्यम शायरी का जंगी मुकाबला का आयोजन किया गया है। जिसमें दबंग शायरी छत्तीसगढ़ी धमाका पार्टी घोटी (आरम्भा) शाहीर चन्द्रशेखर दमाहे गुरुजी बैशाखु नागेश्वर एंड पार्टी वहीं सीमा एंड पार्टी मोहगांव (ध) गायिका सीमा हिवारे साथी कलाकारों द्वारा कार्यक्रम कि शानदार प्रस्तुति दी जायेगी।
जिसमें मंडई कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या पहुंचने कि अपील श्री ओ पी बिसेन चैयरमेन औल्याकन्हार फिजीकल क्लब व सरपंच प्रतिनिधि औल्याकन्हार,शीतल प्रसाद हरिद्वाज,प्रमोद चौहान, जैराज भारद्वाज,छन्नूलाल कटरे, नन्दकिशोर बिसेन,आसाराम कटरे,महेंद्र चौहान,हरिलाल मराठा,भंडारी नागेश्वर,सुनील बिसेन,आशीष बिसेन,राकेश नागेश्वर, शिवप्रसाद राणा,प्रभात मेश्राम सहित अन्य सभी लोगों ने कि है।



