जबलपुर दर्पणसिहोरा दर्पण

अवधेमुह पड़ा मिला युवक का शव

मनीष श्रीवास जबलपुर दर्पण । जबलपुर जिले के सिहोरा थाना क्षेत्र सीमा अंतर्गत आने वाली ग्राम गोरहा भिटोनी में खुले पड़े पगडंडी वाले खेत के समीप अवधेमुंह पड़े 40 वर्षीय युवक का शव शनिवार को पड़ा हुआ पाया गया। तत्कालीन इसकी सूचना ग्राम सरपंच के माध्यम से सिहोरा पुलिस को दी गई। बिना विलम्ब किए हुए थाना प्रभारी विपिन सिंह एवं डॉग स्कॉर्ट टीम के द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए घटित हुई घटना में मृतक कैलाश पिता सीताराम कोल उम्र 40 का शव पंचनामा कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिहोरा मर्चुरी भिजवाया गया। पुलिस ने प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए अज्ञात व्यक्ति पर मामला दर्ज कर प्रकरण को जांच में लिया गया हैं। ग्रामीण के लोगों ने बताया कि पुलिस ने मृतक की शिनाख्त भिटौनी निवासी कैलाश पिता सीताराम कोल के रूप में की है।
क्या थीं इस घटना की वजह – पुलिस ने बताया कि गौरहा-भिटौनी गांव के एक खेत में शनिवार की सुबह एक युवक का शव सिर में गंभीर लहुलुहान हालत में अवधेमुंह पड़ा मिला। जब गांव में कुछ लोगों से पूछताछ में यह पाया गया कि शुक्रवार की रात मेला में युवक का विवाद हुआ था। युवक के सिर में गंभीर चोट के निशान मिले हैं।

प्रारंभिक जांच पड़ताल में पाया कि घटनास्थल पर खून के निशान मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि मृतक की हत्या कहीं और नहीं बल्कि इसी खेत में की गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल सिहोरा भिजवाया है। वहीं घटनास्थल से एफएसएल टीम ने सबूत एकत्र कर जांच में जुट गई हैं। जल्द ही अज्ञात व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
घटना स्थल पर पहुंची टीम में डॉग स्क्वायड सहायता एवं एफएसएल की मदद से साक्ष्य एकत्रित करते हुए उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी अवगत कराई गई।

पुलिस का कहना है कि मृतक अपने कुछ परिचितों के साथ मेला देखने गया था। पुलिस अब उन लोगों की तलाश कर रही है जो अंतिम बार उसके साथ देखे गए थे। पुलिस ने बताया कि मामला पूरी तरह हत्या का प्रतीत हो रहा है। सिर पर किसी भारी वस्तु से वार किया गया है। फिलहाल अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88