शेषनाग धाम कुआं में देवउठनी पर हुई विशेष मंत्र के साथ पूजा आरती, शुभ कार्यों की हुई शुरुआत

मनीष श्रीवास जबलपुर दर्पण । सिहोरा मुख्यालय से 12 किलों मीटर की दूरी पर स्थित प्रसिद्ध शेषनाग धाम मंदिर कुआं में एकादशी देवउठनी को विशेष पूजा का आयोजन किया गया।मंदिर के पुजारी राममिलन नायक ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम कुआं में प्रसिद्ध शेषनागमंदिर में देवउठनी एकादशी के पावन पर्व पर भव्य विशेष पूजा एवं महाआरती का आयोजन किया गया । ग्राम कुआं में लगातार यह पर्व 13 वर्षों से यहां मनाया जा रहा है जिसमें देवउठनी एकादशी के दिन मंत्रो का उच्चारण व सिद्ध करके भगवान विष्णु श्रीहरि की आरती की जाती है और उन्हें निद्रा से जगाया जाता है। साथ ही यहां भव्य रूप से विशेष पूजा और महा आरती का यह पर्व देखने भक्तगण बड़ी दूर-दूर से भी आते हैं।इस मुख्य पूजा के दौरान पुजारीराममिलन नायक (फणीश भाई) ,पंडित रवि उपाध्याय ,विजय नामदेव लल्लू ,अशोक नायक , विदित नारायण सिंह ,अन्य ग्राम वासी उपस्थित रहे।



