कटनी दर्पण

पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त अश्वनी मिश्रा को सम्मानपूर्वक दी गई विदाई

सतीश चौरसिया उमरियापान जबलपुर दर्पण । उमरियापान पचपेड़ी निवासी अश्वनी मिश्रा जेल पुलिस सेवा में अपनी 35 वर्ष के कार्यकाल में सेवानिवृत्त हुए । कार्यक्रम सेंट्रल जेल डिंडोरी मे एक भावनात्मक और गरिमामय वातावरण मेंम सेवानिवृत्त होने पर विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने सेवानिवृत्त अश्वनी मिश्रा को फूल माला पहनाकर, शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया । श्री मिश्रा जेल पुलिस सेवा में अपनी 35 वर्ष की सेवाकाल में निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता के साथ कार्य किया है । अधिकारियों ने श्री मिश्रा के उज्जवल भविष्य एवं अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है । इस अवसर पर सेंट्रल जेल के अधिकारी एवं पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा । कार्यक्रम के दौरान सभी अधिकारियों ने सेवानिवृत्त अश्वनी मिश्रा के साथ अपने अनुभव साझा किए और उनके मृदुभाषी स्वभाव, अनुशासनप्रियता तथा उत्कृष्ट कार्यशैली की प्रशंसा की । विदाई समारोह में श्रीमती ममता मिश्रा, आशीष मिश्रा, काजल मिश्रा, आशीष परोहा, राममिलन गुड्डू मिश्रा सहित परिवारजन उपास्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88