प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत स्टेट बैंक ने दिया 2 लाख रुपये का चेक

सिवनी जबलपुर दर्पण । बरघाट प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत आम नागरिकों को सुरक्षा कवच प्रदान करने की दिशा में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया लगातार कार्य कर रहा है। इसी क्रम में जिला मुख्यालय से लगभग बाइस किलोमीटर दूर बरघाट नगर स्थित स्टेट बैंक शाखा द्वारा अपने दो ग्राहक के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। यह योजना जीवित व्यक्ति के लिए मात्र 376 रुपये वार्षिक प्रीमियम पर उपलब्ध है, जिसके तहत स्वाभाविक मृत्यु की स्थिति में परिजनों को 2 लाख रुपये की बीमा राशि दी जाती है।इसी योजना के अंतर्गत सुरेन्द्र कुमरे , निवासी ग्राम बम्हनी , की स्वाभाविक मृत्यु के उपरांत, उनके पिता परसादी कुमरे एवं खुर्सीपार निवासी मृतक चेतराम राउत के पिता मोहन लाल राउत को 2 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया। यह चेक शाखा प्रबंधक गौरव किरार द्वारा सौंपा गया। इस अवसर परबैंक प्रबंधक ने बताया कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना आम नागरिकों के लिए अत्यंत उपयोगी है, जिससे कम प्रीमियम में परिवार को आर्थिक सुरक्षा मिलती है। उन्होंने बताया कि बैंक प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना सहित अनेक सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का संचालन कर रहा है, जिनका लाभ अधिक से अधिक उपभोक्ता उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बैंक समय-समय पर अपने ग्राहकों को इन शाखा प्रबंधक योजनाओं के बारे में जानकारी देता रहता है, ताकि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को इन योजनाओं का लाभ मिल सके। कार्यक्रम में इस अवसर पर बैंक के सहायक प्रबंधक आशीष कुमार रहांगडाले सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। इस पहल से ग्रामीण क्षेत्र में सरकारी बीमा योजनाओं के प्रति जनजागरूकता में वृद्धि हुई है।



