डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

कुकर्रामठ में फिर हो गई गुपचुप तरीके से बाजार की नीलामी

जिम्मेदारों ने नहीं करवाया निविदा का प्रकाशन, चहेतों को ठेका देने का आरोप

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के समनापुर जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत कुकर्रामठ गांव में पंचायत कर्मियों की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। बताए गया कि जिम्मेदार लोगों ने बिना निविदा प्रकाशन किए ही बाजार का ठेका अपने सगे संबंधियों को दे दिया गया। नियमों के मुताबिक सार्वजनिक नीलामी प्रक्रिया में निविदा का प्रकाशन करना अनिवार्य है, लेकिन पंचायत के जिम्मेदार लोगों के द्वारा बिना निविदा प्रकाशन के ही लाखों का ठेका अपने सगे संबंधियों को दे दिया गया, जो कई तरह के सवाल खड़ा कर रहा है। गौरतलब है कि इससे पहले भी वर्षों पुराने सप्ताहिक हाट बाजार का ठेका करने की प्रक्रिया में मनमानी की जा चुकी है। आरोप है कि पंचायत के जिम्मेदार लोगों के द्वारा अपने सगे संबंधियों को बाजार का ठेका देकर कचरा साफ कराने के नाम पर पैसे उड़ाए जा रहे हैं, जबकि बाजार एरिया में सुविधाओं के नाम पर कुछ भी उपलब्ध नहीं है। बाजार एरिया में ना तो पेयजल की व्यवस्था है और ना ही सार्वजनिक शौचालय बनाई गई, बाजार में टीन सेट लगाना वर्षों से मांग के बाद भी कोई पहल नहीं हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88