महिला नक्सली सुनीता ने किया आत्मसमर्पण

बालाघाट जबलपुर दर्पण । हॉकफोर्स के सहायक सेनानी के समक्ष, महिला नक्सली सनीला के आत्मसमर्पण किए जाने की खबर है। महिला नक्सली के बारे में बताया जाता है कि वह, एमएमसी जोन प्रभारी और सीसी मेंबर रामदेर की हथियारबंद गार्ड थी। मिली जानकारी अनुसार एक नवंबर को जिले के चौरिया में बन रहे हॉकफोर्स के कैंप में महिला नक्सली ने मुख्य धारा में शामिल होने के लिए हॉक फोर्स के सहायक सेनानी रूपेंद्र धुर्वे के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। महिला नक्सली का नाम सनीला बताया जा रहा है। जो नक्सलियों के एमएमसी जोन के प्रभारी और सीसी मेंबर रामदेर की हथियारबंद गार्ड थी। नक्सली महिला का हॉक फोर्स के समक्ष समर्पण हॉक फोर्स की विश्वसनीयता को स्थापित करता है। पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा ने महिला नक्सली के आत्मसमर्पण की खबर की पुष्टि की है, उन्होंने बताया कि महिला नक्सली से पूछताछ की जा रही है और उसके आत्मसमर्पण करने की प्रक्रिया को पूरा किया जा रहा है। जिसकी जानकारी जल्द ही मीडिया से साझा की जाएगी। बताया जाता है कि माओवादी संगठन से जुड़ी महिला नक्सली बीजापुर की रहने वाली सनीला है। जो वर्ष 2022 में नक्सली संगठन से हुई जुड़ी थी। जिसने माड़ क्षेत्र में छह माह का प्रशिक्षण लिया था। सूत्र बताते है कि एमएमसी जोन प्रभारी और सीसी मेंबर रामदेर की टीम के कई सदस्य भी आत्मसमर्पण की तैयारी में है।



