सीधी दर्पण

गणेश स्कूल के 25 छात्रों का संभाग स्तरीय कुडो में चयन

सीधी जबलपुर दर्पण । नगर के श्री गणेश हायर सेकेंडरी स्कूल अमहा के 18 छात्रों एवं श्रीगणेश सीनियर सेकेंडरी स्कूल पडऱा के 7 छात्रों का संभाग स्तरीय कुडो प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया। यह प्रतियोगिता जिलास्तर पर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 1 में 27 और 28 अक्टूबर में खेली गई थी। इसमें अडंर 14, अडंर-17 और अडंर-19 तीनों वर्गों में स्कूल के छात्र-खिलाडियों ने भाग लिया था। इस दौरान स्कूल प्रबंधन ने चयनित छात्र-छात्राओं का स्वागत किया। प्रवक्ता राजकपूर चितेरा ने बताया कि संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित छात्र-छात्राओं में गणेश विद्यालय अमहा से सौरभ गुप्ता, आदर्श तिवारी, दीपांजलि साहू, अथर्व सिंह, अनिल कपूर साकेत, अंश साहू, अंश सिंह, धैर्य सिंह, खुशुबू साहू, ईशा चतुर्वेदी, कृष्णेन्द्र साहू, गौरव दीक्षित, आलोक जायसवाल, पुष्पेन्द्र तिवारी, धु्रव सोनी, लक्षिता मिश्रा, सुभी साहू एवं धु्रव सिंह शामिल है। जबकि गणेश स्कूल पडऱा से समृधि सिंह, शुभ गुप्ता, शिवांग पाण्डेय, हिमांशु द्विवेदी, प्रवीण साहू एवं सागरचंद जायसवाल शामिल होंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्रों का चयन विभिन्न वर्गों में किया गया। बताया नगर के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 1 में 4 और 5 नवम्बर को संभाग स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना सुनिश्चित हुआ है। विद्यालय संचालक नीरज शर्मा, सहा. निदेशक अरुण ओझा, प्राचार्य जेएन मिश्र, प्राचार्य डॉ. महेंद्र कुमार तिवारी, प्रधानाध्यापक पुष्पराज मिश्र, प्रधानाध्यापिका माएमा सिमन्स ने इस सफलता पर विद्यार्थियों सहित पीटीआई तरुणनाथ मिश्र, सूरज शुक्ल, सुभाष शुक्ल, माखनलाल मिश्र, विश्वास पाण्डेय, प्रियंका सिंह व अंकुर मिश्र को बधाई दी और संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88