सीधी दर्पण

प्रहार 2.0 के तहत नशे और अवैध शराब तस्करों पर हुई कार्यवाही

सीधी जबलपुर दर्पण । पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन गौरव राजपूत द्वारा निर्देशित विशेष अभियान प्रहार 2.0 के अंतर्गत सीधी पुलिस की कार्रवाई सतत और निर्णायक रूप से जारी है। पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव तथा समस्त अनुभागीय अधिकारियों एवं थाना/चौकी प्रभारियों के मार्गदर्शन में विगत 24 घंटों में जिलेभर में व्यापक छापेमारी एवं गिरफ्तारी की गई। थाना बहरी निरीक्षक राजेश पाण्डेय के नेतृत्व में विगत 24 घंटे चली कार्रवाई में आरोपी बब्बे कोल पिता तेजा कोल उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम बारी भठवा टोला के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा का एक पौधा वजन 7.300 किग्रा जप्त। जप्त माल की अनुमानित कीमत 1,09,500 रुपए, आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। थाना जमोड़ी उप निरीक्षक दिव्य प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व मे काजल गोस्वामी उम्र 30 वर्ष 580 ग्राम गांजा जब्त किया गया। जिसकी अनुमानित कीमत 5,000 रुपए है। रामरति सिंह गोंड उम्र 30 वर्ष से 168 ग्राम गांजा जब्त किया गया। जिसकी अनुमानित कीमत 1,500 सौ रुपए है। दोनों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही जारी। थाना चुरहट उप निरीक्षक दीपक बघेल के नेतृत्व में मनोज उर्फ सुनील सिंह 39 वर्ष से 2.400 किग्रा गांजा जब्त किया गया। जिसकी कीमत 36,000 रुपए आंकी गई। वहीं दीपू कुशवाहा 47 वर्ष से 22 शीशी प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप जब्त किया गया। जिसकी कीमत 4,265 रुपए आंकी गई। वहीं शुभम उर्फ सुमित नामदेव 24 वर्ष 1,600 किग्रा गांजा जब्त किया गया। जिसकी कीमत 24,000 रुपए आंकी गई। बैजनाथ साकेत 60 वर्ष 1.450 किग्रा गांजा जब्त किया गया। जिसकी कीमत 21,750 रुपए आंकी गई। सभी आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक धाराओं के तहत कार्यवाही प्रगतिशील है। वहीं थाना मझौली उप निरीक्षक विशाल शर्मा के नेतृत्व में इस्माइल खान 45 वर्ष एवं बुच्ची खान के कब्जे से 27 सीसी प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप जब्त किया गया जिसकी कीमत 5,805 रुपए आंकीग गई। दोनों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। थाना रामपुर नैकिन निरीक्षक सुधांशु तिवारी के नेतृत्व में आरोपी प्रशांत सिंह से 18 सीसी नशीली सिरप जब्त किया गया। जिसकी कीमत 3,510 रुपए आंकी गई। वहीं संजय उर्फ संजू साकेत 610 ग्राम गांजा जब्त किया गया। जिसकी कीमत 6,100 रुपए आंकी गई। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 27 पृथक आबकारी प्रकरण दर्ज किए गए। जिनमें लगभग 135 लीटर अवैध शराब जब्त किया गया। जिसकी अनुमानित कीमत 48,820 रुपए आंकी गई। वहीं गांजा/नशीली दवाओं में की कुल अनुमानित मूल्य 2,17,430 रुपए आंकी गई। कुल जप्त माल की अनुमानित कीमत 2,66,250 रुपए आंकी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88