“मुस्कान विशेष अभियान” के तहत बहोरीबंद पुलिस ने नाबालिग लड़की को किया दस्तयाब, परिजनों को सौंपा

कटनी जबलपुर दर्पण । मुख्यमंत्री की मंशानुसार पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा दिनांक 1 जनवरी 2025 से 30 नवम्बर 2025 तक “मुस्कान विशेष अभियान” संचालित किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य गुमशुदा नाबालिग बालिकाओं की अधिक से अधिक दस्तयाबी सुनिश्चित करना है।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं एसडीओपी स्लीमनाबाद के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बहोरीबंद निरीक्षक अखलेश दाहिया एवं उनकी टीम द्वारा उत्कृष्ट कार्य किया गया। टीम ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुमशुदा नाबालिग बालिका को दस्तयाब कर सुरक्षित रूप से उसके परिजनों के सुपुर्द किया।
थाना बहोरीबंद में 2 मई 2025 को फरियादिया श्रीमती रतना बाई बर्मन पति बारेलाल बर्मन निवासी दर्शन नगर, बहोरीबंद द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उनकी 17 वर्ष 11 माह की पुत्री घर से बिना बताए कहीं चली गई है। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 219/25, धारा 137(2) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने सतत प्रयासों से अपहृता का पता लगाकर 3 नवम्बर 2025 को हैदराबाद (आंध्र प्रदेश) से उसे दस्तयाब किया। पूछताछ में बालिका ने बताया कि वह अपनी माँ द्वारा घर में बर्तन मांजने के काम के लिए डांटने से नाराज होकर बिना बताए घर से चली गई थी।
पुलिस टीम द्वारा बालिका को विधिवत परामर्श देने के बाद सुरक्षित रूप से परिजनों को सौंपा गया।
कार्रवाई में विशेष भूमिका –
निरीक्षक थाना प्रभारी अखलेश दाहिया, उपनिरीक्षक धनंजय पांडे, महिला प्रधान आरक्षक वंदना ऊईके, महिला आरक्षक वंदना रजक, आरक्षक कोमल शाह एवं बृजेश की रही।



