महिला थाना प्रभारी ने मुस्कान अभियान के तहत स्कूलों में किया जागरूकता शिविर

सतना जबलपुर दर्पण । पुलिस मुख्यालय भोपाल के द्वारा गत 1 नवंबर से 30 नवंबर तक गुम नाबालिक बालिकाओं की दस्तयाबी एवं विद्यालय में जागरूकता हेतु संचालित मुस्कान विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह के निर्देशानुसार महिला थाना प्रभारी श्वेता मौर्या एवं स्टाफ के द्वारा 3 नवंबर को सुदर्शन पब्लिक स्कूल नई बस्ती एवं ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल अहरी टोला में छात्र एवं छात्राओं को बीच जागरुक्ता शिविर का आयोजन किया गया।
इन जानकारियों से कराया अवगत
जिसमें उपस्थित छात्र एवं छात्राओं को अभियान के उद्देश्य अदमपता नाबालिक बालिकाओं की दस्तयाबी, अपराधों की जानकारी एवं उनके दुष्परिणाम, बालकों की क्रियाकलापों का आकलन कर उनके दुष्परिणामों से अवगत कराना, महिलाओं के प्रति सम्मान एवं आदर की भावना, समाज में फैलाई जा रही अश्लीलता के दुष्परिणामों के संबंध में जागरूक करना और इससे संबंधित अपराधिक प्रावधानों को बताना, अभियान के दौरान गुड टच बेड टच हेतु कोमल शॉर्ट कार्टून फिल्म जो यूट्यूब पर उपलब्ध है को अधिक से अधिक प्रचार प्रसार कर, बाल विवाह, पास्को एक्ट, साइबर अपराध, बाल /बंधुआ मजदूरी की जानकारी दी गई तथा पोस्टर का वितरण किया गया। जिसमें करीब 250 छात्र, छात्रा एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे ।



