कटनी दर्पण

“बाल सुरक्षा की ओर सशक्त कदम — महिला थाना पुलिस ने चलाया ‘मुस्कान विशेष अभियान’”

कटनी जबलपुर दर्पण । मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा के निर्देशानुसार 1 से 30 नवम्बर 2025 तक पूरे प्रदेश में “मुस्कान विशेष अभियान” संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में महिला थाना पुलिस द्वारा के.सी.एस. स्कूल कटनी में बालिकाओं के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य गुमशुदा नाबालिग बालिकाओं की दस्तयाबी सुनिश्चित करना तथा विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, बाल विवाह, पॉक्सो एक्ट, सायबर अपराध एवं सामाजिक दुष्प्रवृत्तियों से बचाव के प्रति जागरूक करना है।

कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं उप पुलिस अधीक्षक (महिला सुरक्षा शाखा) श्रीमती ऊषा राय के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में कक्षा 6 से 12 तक की लगभग 200 बालिकाओं ने भाग लिया। महिला थाना कटनी की उप निरीक्षक मेघा मिश्रा ने छात्राओं को “गुड टच–बैड टच” की जानकारी दी और उन्हें बाल विवाह, पॉक्सो अधिनियम, सायबर अपराध, तथा सोशल मीडिया पर अनुचित सामग्री साझा करने के दुष्परिणामों से अवगत कराया। उन्होंने बालिकाओं को किसी भी प्रकार की समस्या या शोषण की स्थिति में डायल-112, महिला हेल्पलाइन 1090, तथा बाल सहायता हेल्पलाइन 1098 पर तत्काल संपर्क करने की जानकारी दी।

अभियान के अंतर्गत जिले के सभी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में प्रतिदिन ऐसे ही कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि विद्यार्थियों में आत्म-सुरक्षा की भावना विकसित हो तथा गुमशुदगी और लैंगिक अपराधों की घटनाओं में प्रभावी कमी लाई जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88